रांची में विराट कोहली ने ठोका ऐतिहासिक शतक, फैंस के शोर से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो
IND vs SA: विराट कोहली ने IND vs SA पहले वनडे में 102 गेंदों पर 5 छक्के और 7 चौकों की मदद से 52वां ODI शतक जड़ा। उनके शतक से रांची स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली रांची में शतक के बाद (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA: रांची के JSCA स्टेडियम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बल्लेबाजी कौशल का लोहा मनवाया। किंग कोहली ने पहले वनडे में जबरदस्त शतक लगाकर अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया और क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लिया। यह शतक उन्हें एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचाता है।
शानदार फॉर्म में दिखे कोहली
शुरुआत से ही विराट बेहद आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे। उन्होंने क्रीज पर कदम रखते ही क्लासिक कवर ड्राइव, पुल शॉट और स्ट्रेट हिट्स से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कोहली ने सिक्स के साथ अपनी 76वीं वनडे हाफ सेंचुरी पूरी की, जिससे उनकी लय और रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता था।
साउथ अफ्रीका के तेज और स्पिन अटैक के सामने कोहली पूरी तरह हावी दिखाई दिए। हर गेंदबाज पर उन्होंने अपनी स्टाइल में जवाबी वार किया और रन बनाने की गति को लगातार तेजी से आगे बढ़ाया। विराट कोहली के इस शतक के बाद रांची का JSCA स्टेडियम में दर्शकों ने जमकर जश्न मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
November.. Baby!🧿🙌🏻 #ViratKohli#INdvsSA pic.twitter.com/SAqirfg5PU — Sanny Kumar Mishra (@SannyKrMishra) November 30, 2025
रोहित-कोहली की जबरदस्त साझेदारी
भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की और शुरुआत कुछ खास नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई।
रोहित की शानदार टाइमिंग और कोहली की स्थिरता ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दोनों ने मिलकर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को दबाव में डाला और रनरेट को लगातार बढ़ाते रहे। कोहली ने 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें उनके आक्रामक तेवर साफ दिखे।
ये भी पढ़ें: डेवाल्ड ब्रेविस ने हवा में उड़कर पकड़ा कैच, दंग रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो
102 गेंदों में पूरी हुई शतक की कहानी
अर्धशतक के बाद विराट कोहली का बल्ला और भी आग उगलने लगा। उन्होंने स्ट्राइक रोटेशन के साथ शानदार बाउंड्री और छक्कों का तड़का लगाकर रन बटोरना जारी रखा। 102 गेंदों में कोहली ने अपना 83वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया और दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने प्रोटियाज के मजबूत अटैक के खिलाफ अपनी क्लास, फिटनेस और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया।
