विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 29 रन बनाते ही बनेंगे एशिया के नंबर-1 बल्लेबाज
Virat Kohli Records: टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 414 मैचों में 41.92 की औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट से 13,543 रन बनाए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Stats: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच में सभी की निगाहें कोहली पर टिकी रहेंगी। लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका भी है।
एशिया के नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका
विराट कोहली इस मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में एशिया के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल मलिक के नाम है। कोहली इस उपलब्धि से ज्यादा दूर नहीं हैं और उन्हें यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 29 रन की जरूरत है। अगर वह इस मैच में यह आंकड़ा पार कर लेते हैं तो एशिया के नंबर 1 टी20 रन स्कोरर बन जाएंगे।
टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली के आंकड़े
टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 414 मुकाबलों में 41.92 की औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट से 13,543 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 105 अर्धशतक और 9 शतक भी निकले हैं। उनकी निरंतरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें खास बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
शोएब मलिक का रिकॉर्ड
शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर में 557 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.99 की औसत और 127.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 13,571 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 83 अर्धशतक दर्ज हैं। लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उनके नाम रहा है, लेकिन अब विराट कोहली के पास इसे तोड़ने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें: आईपीएल की शुरुआत होने से पहले ही वायरल होने लगे Memes, देखें ये मजेदार Viral Videos
क्रिस गेल के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं और इस दौरान 22 शतक भी जड़े हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। कोहली फिलहाल इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं और अगर उन्हें गेल को पीछे छोड़ना है तो उन्हें अभी 1000 से ज्यादा रन बनाने होंगे। कुल मिलाकर यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि रिकॉर्ड और रोमांच का भी बड़ा मंच बनने वाला है, जहां विराट कोहली इतिहास रचने के करीब खड़े हैं।
