Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या टेस्ट में रिटायर होगी विराट कोहली की 18 नंबर जर्सी? BCCI ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय टेस्ट टीम में निकट भविष्य में कोई भी खिलाड़ी दिग्गज विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी नहीं पहनेगा। मुकेश कुमार ने पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में इस नंबर की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद इसे रिटायर कर दिया गया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 03, 2025 | 03:35 PM

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने विराट कोहली के 18 नंबर जर्सी को पहना था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। जिसके बाद इस जर्सी को लगभग रिटायर कर दिया गया है। अब भविष्य में कोई भी खिलाड़ी 18 नंबर की जर्सी नहीं पहनेगा।

हालांकि कोहली ने अभी भी वनडे से संन्यास नहीं लिया है जिसमें वह भारतीय टीम के लिए इस 18 नंबर की जर्सी में खेलते हुए देखेंगे। लेकिन यह माना जा रहा है कि जैसे सचिन तेंदुलकर (जर्सी नंबर 10) और महेंद्र सिंह धोनी (जर्सी नंबर 7) की जर्सी कोई नहीं पहनता, उसी तरह कोई भी नया खिलाड़ी 18 नंबर की जर्सी की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहेगा।

केवल इंटरनेशनल मैचों के लिए ही मान्य है जर्सी नंबर

मुकेश टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और अगर उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह चुना भी जाता है तो उनकी जर्सी का नंबर 49 होगा जो उन्होंने वेस्टइंडीज में अपने सीनियर टीम के पदार्पण के दौरान पहना था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनिययर अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि मुकेश ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले ‘टेस्ट’ मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनी थी। भारत ए टीम में कोई निश्चित नंबर नहीं होता है क्योंकि जर्सी पर नाम नहीं होते हैं। कोई भी खिलाड़ी कोई भी ‘रैंडम’ नंबर चुन सकता है। जर्सी नंबर केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ही मान्य है।

सम्बंधित ख़बरें

Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल

Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात

HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम

श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा

शार्दुल ठाकुर एक बार फंस चुके हैं सचिन की जर्सी नंबर पहनकर

भारतीय टेस्ट टीम में दो नये सदस्य बी साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह शामिल हुए हैं लेकिन उन्हें जो जर्सी नंबर दिए गए हैं, वे अलग हैं।भारतीय टीम में किसी विशेष जर्सी नंबर को आधिकारिक रूप से ‘रिटायर’ करने प्रथा नहीं है लेकिन कुछ मशहूर नंबर बाद में टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों ने नहीं पहने हैं। एक बार शार्दुल ठाकुर ने श्रीलंका में एक मैच के दौरान 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद खेल प्रेमियों को यह रास नहीं आई और शार्दुल को अपना जर्सी नंबर बदलना पड़ा।

विराट कोहली के लिए जीतेंगे IPL 2025 का खिताब, फाइनल से पहले RCB के इस खिलाड़ी ने किया दावा

जहां तक धोनी की बात है तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद किसी ने भी सात नंबर की जर्सी नहीं बनी है। भारतीय क्रिकेट में कोहली के योगदान और उनकी व्यापक लोकप्रियता को देखते हुए किसी अन्य खिलाड़ी के किसी भी प्रारूप में 18 नंबर की जर्सी पहने हुए देखना मुश्किल है।

Virat kohli no 18 jersey set to be retired

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 03:30 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.