Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Umesh Yadav and Tanya Wadhwa: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान दोनों भस्म आरती में भी शामिल रहे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)
Umesh Yadav Visits Mahakaleshwar Temple: भारतीय टीम और आईपीएल 2026 से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी तान्या के साथ वाधवा के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में उमेश यादव ने तान्या के साथ पूजा अर्चना की और साथ ही साथ भस्म आरती में हिस्सा लिया।
भगवान महाकाल के दर्शन के बाद उमेश यादव ने कहा कि वह अक्सर आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर आते हैं और उनका मानना है कि भगवान महाकाल के बुलाए बिना कोई भी यहां नहीं आ सकता। हालांकि, लंबे समय से टीम से बाहर रहने के बाद भी उमेश यादव ने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। वो 38 के उम्र में भी अपना योगदान देना चाहते हैं।
बाबा का दर्शन करके अच्छा लगा
उन्होंने कहा, “अनुभव बहुत अच्छा था। मैं यहां अक्सर आता रहता हूं, और जैसा कि कहते हैं, आप यहां बुलाए बिना नहीं आ सकते, इस बार का एहसास सच में खास था। बाबा का दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। मैंने अपनी हर योजना और आगे जो कुछ भी है, उसके लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
सभी के लिए प्रार्थना करता हूं
उमेश यादव ने कहा, “मैं बस उम्मीद करता हूं कि मेरी जिंदगी बेहतर होती रहे और मेरे सारे काम अच्छे से हों। मैं दुनिया में सभी की भलाई के लिए भी प्रार्थना करता हूं, बाबा का आशीर्वाद हमेशा सभी पर बना रहे।”
Umesh Yadav का क्रिकेट करियर
38 साल के उमेश यादव लगभग 3 साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे उमेश 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 170, वनडे में 106 और टी20 में 12 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
उमेश लगातार घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय टीम में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। उमेश 2024 से आईपीएल का भी हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल 148 मैचों में वह 144 विकेट ले चुके हैं। उमेश यादव 2024 में गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा थे। उमेश निचले क्रम में अपने बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए भी जाने जाते रहे हैं। टेस्ट में उनके नाम 42 चौके और 24 छक्के हैं।
