श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा
IPL 2026 Captains: आईपीएल 2026 में कई कप्तान फ्रेंचाइजी क्रिकेट में चमक रहे हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे सितारे अभी भारतीय टी-20 टीम से बाहर हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 Captains Outside India T20 Team: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज 28 मार्च को हो चुका है। इस सीजन में सभी 10 टीमें पूरी तैयारी और जोश के साथ मैदान में उतरी हैं। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं। हालांकि, इन 10 कप्तानों में से केवल तीन ही मौजूदा भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं। इनमें हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और अक्षर पटेल शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी न केवल भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं, बल्कि हाल ही में विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
आईपीएल 2026 में कई बड़े नाम अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि ये अनुभवी खिलाड़ी और सितारे जो मौजूदा समय में भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। आईए जानते हैं, उन खिलाड़ियों के बारे में…
रजत पाटीदार
अपनी कप्तानी और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले सीजन विजेता बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को अभी तक भारतीय टी20 टीम में मौका नहीं मिला है। ऐसे में रजत पाटीदार आईपीएल के इस सीजन के जरिए चयनकर्ताओं को अपने बल्ले से कड़ा संदेश देने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मध्यक्रम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद, वह मौजूदा टी-20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अय्यर के लिए यह आईपीएल का सीजन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं। हाल ही में घरेलू सत्र में कई तेज और निर्णायक पारियां खेली हैं, लेकिन सीमित ओवरों की टीम में उनका चयन अभी नहीं हुआ। रहाणे 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। भारतीय टी20 टीम से वो बहुत पहले ही बाहर हो चुके थे।
शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान और 2025 में सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल को बीसीसीआई ने साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के सम्मान से सम्मानित किया है। गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान भी है। लेकिन टी20 टीम में वो अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं। खराब फॉर्म के कारण उन्हें वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम से बाहर कर दिया गया।
ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टी20 टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। घरेलू क्रिकेट में रन की बारिश करने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले
रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में रियान पराग को कप्तानी सौंपी है। रियान पराग ने जुलाई 2024 में दमदार घरेलू प्रदर्शन के बल पर टी-20 टीम में पदार्पण किया, लेकिन टीम में उनकी फिटनेस और भूमिका पर लगातार सवाल उठते रहे। हालांकि, वो अभी तक टी20 टीम में जगह फिक्स नहीं कर सके हैं।
ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व ऋषभ पंत के हाथों में है। टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा जमा चुके पंत की टी-20 वापसी उतार-चढ़ाव भरी रही। आईपीएल में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों संभालते हुए भी वह फिलहाल भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। पंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाद से व्हाइट बॉल में संधर्ष कर रहे। जिस कारण उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था।
