स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ एक बार ही भारतीय बल्लेबाज लगा सके हैं शतक, जानिए किसने किया है ये कारनामा
ODI Century on 15th August: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शतक बनाया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली, फोटो-सोशल मीडिया
Only Indian who score century on 15th August: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के इतिहास में अनेकों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस रिकॉर्ड में उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन के एक बड़ा कारनामा किया है। वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनके नाम स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने की उपलब्धि दर्ज है। विराट कोहली ने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। उन्होंने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज में हासिल की। 2019 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी।
इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही थी। जिसमें आखिरी मुकाबला 14 अगस्त को होना था। लेकिन बारिश की वजह से यह मैच भारतीय समयानुसार 15 अगस्त तक चला गया। इस मकुाबले में कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। वो शतक लगाते ही स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
कोहली के नाम वनडे में 51 शतक
भारत की तरफ से सचिन, रोहित, गांगुली, द्रविड़, सहवाग, युवराज, धोनी सभी ने अपने करियर में कई शतक लगाए हैं। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर इनमें से कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। सचिन तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक विराट कोहली के नाम है। तेंदुलकर के नाम 100 शतक हैं। इसमें 51 टेस्ट और 49 वनडे शतक हैं। विराट कोहली ने 82 शतक लगाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 51, टेस्ट 30 और टी20 में 1 शतक है।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से लेकर गंभीर और पठान तक, क्रिकेट जगत ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मुकाबले का हाल
अगर उस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। क्रिस गेल के 72 और एविन लुईस के 43 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए थे। उसी समय बारिश आ गई। बारिश की वजह से वेस्टइंडीज की पारी फिर से शुरू नहीं हो सकी। भारत को 35 ओवर में जीत के लिए 255 रन करा लक्ष्य दिया गया था। विराट कोहली के 99 गेंद पर नाबाद 114 और श्रेयस अय्यर के 41 गेंद पर 65 रन की मदद से भारत वे 32.3 ओवर में 256 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | मैच | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 463 | 18,426 | 200* | 44.83 | 49 | 96 |
| 2 | कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 404 | 14,234 | 169 | 41.98 | 25 | 93 |
| 3 | विराट कोहली (भारत) | 302 | 14,181 | 183 | 57.88 | 51 | 74 |
| 4 | रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 375 | 13,704 | 164 | 42.03 | 30 | 82 |
| 5 | सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) | 445 | 13,430 | 189 | 32.36 | 28 | 68 |
| 6 | महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 448 | 12,650 | 144 | 33.37 | 19 | 77 |
| 7 | इंजमाम-उल-हक़ (पाकिस्तान) | 378 | 11,739 | 137* | 39.52 | 10 | 83 |
| 8 | जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) | 328 | 11,579 | 139 | 44.36 | 17 | 86 |
| 9 | सौरव गांगुली (भारत) | 311 | 11,363 | 183 | 41.02 | 22 | 72 |
| 10 | रोहित शर्मा (भारत) | 273 | 11,168 | 264 | 48.76 | 32 | 58 |
