विराट कोहली का मस्ती भरा अंदाज…जानिए क्यों हर्षित राणा को लगाई फटकार? कहा था- मैम नहीं, भाभी बोल
Champions Trophy: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। इसी दौरान विराट कोहली ने मौके का फायदा उठाते हुए हर्षित राणा की मजाकिया अंदाज में जमकर खिंचाई की।
- Written By: संजय बिष्ट
हर्षित राणा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Harshit Rana and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली को उनके आक्रामक तेवर, जोश और जुनून के लिए जाना जाता है। मैदान पर वह अक्सर विपक्षी टीम पर दबाव बनाते नजर आते हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम के भीतर उनका अंदाज बिल्कुल अलग होता है। वहां विराट सिर्फ सीनियर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम के सबसे मजाकिया और खुशमिजाज इंसानों में से एक माने जाते हैं। टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हाल ही में विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जो अब खूब चर्चा में है।
चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद का खास पल
यह मजेदार घटना 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के तुरंत बाद की है। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त जश्न का माहौल था। खिलाड़ी जीत की खुशी में एक-दूसरे पर शैम्पेन उड़ेल रहे थे और माहौल पूरी तरह उत्सवमय था। इसी दौरान हर्षित राणा की पहली बार मुलाकात विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई।
सम्मान में कहा था मैडम
पहली मुलाकात होने की वजह से हर्षित राणा ने पूरे सम्मान के साथ अनुष्का शर्मा को “मैडम” कहकर संबोधित किया। हर्षित का यह व्यवहार पूरी तरह शालीन और सम्मानजनक था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका यह शब्द विराट कोहली के लिए मजाक का नया मौका बन जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
‘मैडम नहीं, भाभी बोल’
जैसे ही हर्षित ने अनुष्का को “मैडम” कहा, विराट कोहली के कानों तक यह बात पहुंच गई। विराट ने तुरंत हंसते हुए हर्षित की खिंचाई शुरू कर दी। हर्षित ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा, “तू मैडम क्यों बोल रहा है, भाभी बोल।” इसके बाद पूरा ड्रेसिंग रूम ठहाकों से गूंज उठा।
शैम्पेन वाली बात भी उछाली
विराट कोहली यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक को और आगे बढ़ाते हुए अनुष्का से कहा कि यही वही लड़का है, जिसने थोड़ी देर पहले जीत का जश्न मनाते हुए मेरे ऊपर शैम्पेन डाल दी थी और अब अचानक बहुत सीधा बनकर “मैडम” बोल रहा है। विराट की इस बात पर सभी खिलाड़ी हंस पड़े और माहौल और भी हल्का हो गया।
ड्रेसिंग रूम के सबसे बड़े एंटरटेनर
हर्षित राणा का मानना है कि विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के सबसे बड़े एंटरटेनर हैं। मैदान पर भले ही वह गंभीर और आक्रामक दिखते हों, लेकिन टीम के भीतर वह माहौल को हल्का रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। विराट जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट और अहम मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों पर कितना मानसिक दबाव रहता है।
ये भी पढ़ें: मुश्किल में पड़ेंगे रिंकू सिंह? टी20 सीरीज से पहले हनुमान जी की पोस्ट से मचा हड़कंप
यह किस्सा साफ बताता है कि विराट कोहली सिर्फ एक महान बल्लेबाज या आक्रामक लीडर ही नहीं हैं, बल्कि जूनियर खिलाड़ियों के लिए बड़े भाई जैसे भी हैं। वह नए खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने की पूरी कोशिश करते हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी विराट को अपना आदर्श ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी मानते हैं।
