T20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई अंग्रेजों की क्लास, बना दिया नॉकआउट स्टेज का सबसे बड़ा स्कोर
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रन बनाना होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शिवम दुबे, ईशान और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs England, 2nd Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इसके साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़ा टोटल भी है। अब इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 254 रन बनाने होंगे। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में दूसरा अवसर है जब किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले 2012 के सेमीफाइनल में कोलंबो में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का विशाल स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
वानखेड़े में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 117 के स्कोर तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
संजू सैमसन की ताबड़तोड़ पारी
ईशान 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़कर टीम को 160 के स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
253 रनों तक पहुंचा भारत
दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते वक्त गलतफहमी के चलते दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा, जो 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को 253/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन और ईशान किशन ने रचा इतिहास, T20 World Cup के नॉकआउट में ऐसा करने वाले पहली भारतीय जोड़ी बनी
T20 WC में सबसे ज़्यादा टोटल
260/6 – SL vs KEN, जोहान्सबर्ग, 2007
256/4 – IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
254/6 – WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026
253/7 – IND vs ENG, मुंबई WS, 2026 SF
235/5 – IRE vs OMAN, कोलंबो SSC, 2026
