-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Can Break Rohit Sharmas Record Hitting Most Sixes In Ipl
IPL 2025 के बीच रोहित और विराट में छिड़ी जंग, क्या यहां कोहली ‘हिटमैन’ को देंगे मात?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पिछले 15 सालों से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में दोनों कई रिकॉर्ड्स में एक दूसरे के आगे-पीछे दिखाई देते हैं। एक बार फिर से ऐसा होते हुए दिखाई दे रहा है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इस भारतीय टीम के स्टार व सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। एक तरफ विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तो रोहित मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी कई सालों में इन टीमों का हिस्सा बनें हुए हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम में कप्तान नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता कप्तान से कहीं अधिक है। पिछले कई समय से ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के रिकॉर्ड के आसपास दिखाई दिए हैं। ऐसे में एक बार फिर से रोहित और कोहली के बीच एक खास रिकॉर्ड के लिए जंग छिड़ी हुई है।
जिस रिकॉर्ड के बारे में हम बात कर रहे हैं। इस रिकॉर्ड में फिलहाल तो रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे दिखाई देते हैं। लेकिन विराट के पास अब रोहित से आगे निकलने का मौका है। क्या विराट कोहली क्रिकेट में रोहित का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। ये तो भविष्य में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। लेकिन अब हम आपको इस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो रिकॉर्ड कौन सा है जिस पर कोहली की नजर बनी हुई है।
विराट तोड़ सकते हैं रोहित का ये रिकॉर्ड
आज की दुनिया रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ के रूप में जानती है। इसके पीछे की वजह उनका गेंदबाजों को लंबे-लंबे छक्के लगाना है। रोहित शर्मा दुनिया के किसी भी गेंदबाज को किसी भी समय आराम से छक्का लगा सकते हैं। खासकर टी20 में रोहित शर्मा पिछले कई समय से सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। रोहित शर्मा को छक्का लगाने में ताकत की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है। ये बल्लेबाज अपनी बेहतरीन टाइमिंग की बदोलत आईपीएल में कई छक्के जड़ चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
अगर बात करें आईपीएल की तो यहां पर 357 छक्कों के साथ केरेबिनय बल्लेबाज क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। इसके बाद रोहित शर्मा ने 256 पारियों में 282 छक्के लगाए। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद नबंर आता है विराट कोहली का। विराट ने आईपीएल की 248 पारियों में 278 छक्के लगाए हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फिलहाल विराट कोहली को रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है। जो कि विराट जैसे बल्लेबाज के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। अगर बात करें रोहित शर्मा की तो आईपीएल 2025 में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। लेकिन वो कब अपना गेयर चेंज कर लें, इस बात का किसी को भी अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ये जंग दिलचस्प होती जा रही है।
Virat kohli can break rohit sharmas record hitting most sixes in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














