-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli 40 Runs Away From India Leading Scorer In Champions Trophy
Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 रन बनाते ही विराट तोड़ेंगे कई दिग्गजों का रिकॉर्ड, कोहली के निशाने पर है ये कीर्तिमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में विराट के पास इतिहास रचने का मौका होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल 4 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में विराट के पास इतिहास रचने का मौका होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल 4 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उसके लिए विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 रन बनाने होंगे।
विराट कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका होगा। 36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक चार संस्करणों में खेले गए 16 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों की 15 पारियों में 662 रन बनाए हैं। शिखर धवन के 701 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 40 रनों की जरूरत है। धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी के दो संस्करणों में भारत के लिए 10 मैच खेले और तीन शतकों और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 701 रन बनाए।
अच्छे फॉर्म में विराट कोहली
विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे फॉर्म में हैं। वह अपने इसी फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली जल्दी आउट हो गए क्योंकि ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच पकड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का 50वां मैच
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ विराट कोहली का 50वां मैच होगा। इस मैच में धवन का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा कोहली के पास कुमार संगकारा के वनडे में 14,235 रनों को पीछे छोड़ने और खेल के 50 ओवर के प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा। कोहली ने अब तक खेले गए 300 वनडे मैचों में 14,096 रन बनाए हैं और उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 140 रन और बनाने होंगे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शतक लगाते ही कर लेंगे सचिन तेंदुलकर की बराबरी
अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने में कामयाब रहते हैं तब वो सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 9 शतक लगाए हैं। वहीं अगर विराट कोहली अर्धशतक बनाते है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में सात 50+ स्कोर और ICC वनडे इवेंट (वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में 24 50+ स्कोर दर्ज करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
Virat kohli 40 runs away from india leading scorer in champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














