MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ विराट कोहली ने काटा गदर, ऐतिहासिक 1000 रन पूरे कर बनाया ये रिकॉर्ड
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। वह इस टीम के खिलाफ यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli 1000 runs vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस टीम के खिलाफ यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ये रन आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) दोनों को मिलाकर बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टी20 फॉर्मेट में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब विराट कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। केएल राहुल इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली: 1019* रन
केएल राहुल: 977 रन
शिखर धवन: 901 रन
अजिंक्य रहाणे: 888 रन
सुरेश रैना: 850 रन
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
कोहली और फिल साल्ट ने दी शानदार शुरुआत
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 120 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप भी रही।
Hardik Pandya with the breakthrough for #MI 💙 Virat Kohli departs right after his 64th #TATAIPL FIFTY! Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#KhelBindaas | #MIvRCB pic.twitter.com/DZfgbUuiH9 — IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
ये भी पढ़ें: दिग्गज गायिका आशा भोसले के सम्मान में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, नम आंखों से दी विदाई
फिल साल्ट की तूफानी पारी
फिल साल्ट ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके आउट होने के साथ आरसीबी को पहला झटका लगा, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। इससे पहले 2023 में फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने मुंबई के खिलाफ 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी, जो अब भी सबसे बड़ी है।
