
Indian Premier League 2026 20th Match MI vs RCB Highlight Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 20वां मुकाबला वानखेड़े में खेला गया। ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ, जिसमें आरसीबी ने MI को 18 रन से करारी शिकस्त दी। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बेगंलुरु को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने मुंबई के सामने 241 रन का पहाड़नुमा टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना सकी। इस हिसाब से इस मुकाबले को आरसीबी ने 18 रन से अपने नाम कर लिया है।
Back to winning ways 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
A statement victory for #RCB at the Wankhede as they defeat #MI by 1️⃣8️⃣ runs ❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/n2RaM9oZyk
शेरफेन रदरफोर्ड ने MI को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन फिर मुंबई ये मुकाबला 18 रन से हार गई। रदरफोर्ड ने 31 गेंद पर 71 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।
नमन धीर आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को पांच बड़े झटके लग चुके हैं। अब मुंबई को जीत के लिए 26 गेंद में 86 रन की जरूरत है।
सूर्यकुमार यादव के साथ मुंबई इंडियंस के चार बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर शेफरन रदरफोर्ड और नमन धीर मौजूद हैं। अब MI को जीत के लिए 30 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। अब मुंबई को जीत के लिए 45 गेंद में 119 रन की जरूरत है।
तिलक वर्मा के रूप में आरसीबी को दूसरा विकेट मिल गया है। उन्हें सुयश शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 7.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 74/2 है।
72 रन को स्कोर पर मुंबई इंडियंस को रियान रिकल्टन के रूप में पहला झटका लग चुका है। रिकल्टन ने 22 गेंद में 37 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 72 रन हो चुके हैं। इस वक्त मैदान पर रियान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण रिटायर हर्ट हो गए। वह 13 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं और रिकल्टन उनके साथ मौजूद हैं। अगर उनकी चोट ठीक होती है और टीम को जरूरत पड़ी तो रोहित दोबारा बल्लेबाजी करने लौट सकते हैं।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, बेंगलुरु के लिए रियान रिकल्टन पहला ओवर लेकर आए हैं।
20वें ओवर में आरसीबी की तरफ से कुल 10 रन बने। इस हिसाब से इस मुकाबले में उसने मुंबई इंडियंस के सामने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। टिम डेविड 34 और रोमारियो शेफर्ड 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
रजत पाटीदार अपना अर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मिचेल सेंटनर ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 20 गेंद पर 53 रन बनाए। अभी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जितेश शर्मा आए हैं। 16.1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 195-3 है।
रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ टिम डेविड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15.3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 194/2 है।
आरसीबी को फिल सॉल्ट के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन बनाए। वहीं, शार्दुल ठाकुर मुंबई को पहली सफलता दिलाने में कामयाब रहे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान रजत पाटीदार आ चुके हैं। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 124/1 है।
मुकाबले में आरसीबी की टीम बड़े स्कोर की तरफ जाती हुई दिख रही है। इस वक्त क्रीज पर फिल सॉल्ट 35 गेंद में 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली 25 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद आरसीबी ने बिना विकेट खोए 115 रन बना लिए हैं।
6.4 ओवर तक आरसीबी का स्कोर बिना विकेट खोए 74 रन पहुंच गया है। इस वक्त क्रीज पर विराट कोहली 24 और फिल साल्ट 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर के बाद आरसीबी ने बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं। इस वक्त विराट कोहली 13 और फिल साल्ट 19 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयांश शर्मा।
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यावद, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। अब वानखेड़े में MI की कोशिश RCB को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। हमने पहला मैच दूसरी पिच पर खेला था, यह भी वैसी ही लग रही है। यहाँ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मैच है। हम बस मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उन बातों पर अमल करना चाहते हैं जिनके बारे में हमने मीटिंग्स में बात की है, और बस खेल का आनंद लेना चाहते हैं। हमने अच्छी पिचों की गुज़ारिश की थी और हमें वैसी ही पिचें मिल रही हैं। जब तक आप एक गेंदबाज़ के तौर पर सही जगह पर गेंद डालते हैं और एक बल्लेबाज़ के तौर पर सही शॉट्स खेलते हैं, तब तक आप मैच में बने रहते हैं।"
वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का मानना है कि "जाहिर है, हम पहले गेंदबाजी ही करते। लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं, यह बल्लेबाज़ी के लिए एक अच्छी पिच है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और उसमें अच्छा उछाल भी होता है। इसलिए, सच कहूँ तो, इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में रखेंगे। यह हमारा चौथा मैच है। जिस तरह से हमने पिछले कुछ मैच खेले हैं, उसमें कई सकारात्मक बातें हैं। पिछले मैच में, हम 6 विकेट पर 97 रन पर थे, फिर भी हम 200 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। हमें यहाँ खेलना बहुत पसंद है। जब भी हम यहाँ आते हैं, तो हमें दर्शकों की ज़बरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन साथ ही मजेदार और रोमांचक भी है। टीम में बस एक बदलाव है। हेजलवुड की जगह डफी आए हैं।"
🚨 Toss 🚨@mipaltan won the toss and elected to bowl first against @RCBTweets in Match 2⃣0⃣
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB pic.twitter.com/7BNixOh88c
वानखेड़े स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच को देखते हुए आज 200 से ज्यादा स्कोर बनने की पूरी संभावना है। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि वह पिछले चार मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई का पलड़ा भारी है, जिसने आरसीबी के खिलाफ 19 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु 15 मुकाबले ही जीत पाई है।
वानखेड़े स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है, जहां 200 से ज्यादा रन बन सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है, क्योंकि वह पिछले चार मैचों से विकेट नहीं ले पाए हैं। हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा भारी है, जिसने आरसीबी के खिलाफ 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि बेंगलुरु 15 मैच जीत सकी है।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा और सात्विक देशवाल।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मार्कंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।