-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Vs Rcb Mumbai Indians Opt To Bowl Against Royal Challengers Bengaluru
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- Written By: उज्जवल सिन्हा
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मुंबई ने दो और बेंगलुरु ने एक बदलाव किया है।

रजत पाटीदार और हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर की जगह पर वापसी कर रहे हैं, जबकि मयंक मारकंडे को दीपक चाहर के स्थान पर मौका दिया गया है। वहीं आरसीबी ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह पर जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।
MI vs RCB मुकाबले में टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। हमने पहला मैच दूसरी पिच पर खेला था, यह भी वैसी ही लग रही है। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मैच है। हम बस मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उन बातों पर अमल करना चाहते हैं जिनके बारे में हमने मीटिंग में बात की है और बस खेल का आनंद लेना चाहते हैं। चाहर और गजनफर की जगह मयंक मारकंडे और मिचेल सैंटनर आए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
रजत पाटीदार ने टॉस गंवाने के बाद क्या कहा?
टॉस हारने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “जाहिर है, हम पहले गेंदबाजी ही करते। हालांकि, जैसा कि आप सब जानते हैं, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है। गेंद अच्छे बाउंस के साथ बल्ले पर बढ़िया तरीके से आती है। इसी कारण सच कहूं तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में रखेंगे। बस एक बदलाव है, हेजलवुड की जगह जैकब डफी आए हैं।”
यह भी पढ़ें: LSG vs GT: शुभमन गिल और जोस बटलर की पारी से जीता गुजरात, लखनऊ को मिली दूसरी हार
MI vs RCB का प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह
Mi vs rcb mumbai indians opt to bowl against royal challengers bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
Jul 15, 2026 | 07:17 PMदेश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूँ… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Jul 15, 2026 | 07:09 PMEye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Jul 15, 2026 | 07:06 PMMathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Jul 15, 2026 | 07:04 PMकिसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
Jul 15, 2026 | 06:58 PMआगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMभंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
Jul 15, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














