वरुण चक्रवर्ती (फोटो- सोशल मीडिया)
Varun Chakaravarthy Record: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में 76 रन की हार झेलनी पड़ी। यह हार 2024 के फाइनल में मिली जीत का बदला भी मानी जा रही है। मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई, जबकि गेंदबाज भी बीच के ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ सके। हालांकि इस मुकाबले में एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया, जब मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 47 रन खर्च किए। हालांकि अपने आखिरी ओवर में उन्होंने डेविड मिलर को आउट कर टीम को अहम सफलता दिलाई। यही एक विकेट उनके लिए ऐतिहासिक बन गया।
इस विकेट के साथ वरुण ने भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा मैचों में विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया। वह अब लगातार 18 टी20 मैचों में कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम था, जिन्होंने 2024-25 के दौरान लगातार 17 मैचों में विकेट लिया था। वरुण ने यह उपलब्धि हासिल कर एक नया मानदंड स्थापित कर दिया है।
🚨𝐅𝐨𝐮𝐫𝐭𝐞𝐞𝐧𝐭𝐡 consecutive innings 𝐕𝐚𝐫𝐮𝐧 𝐂𝐡𝐚𝐤𝐫𝐚𝐯𝐚𝐫𝐭𝐡𝐲 has taken a wicket in T20Is; only 𝐀𝐫𝐬𝐡𝐝𝐞𝐞𝐩 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 has had a longer sequence for India (17) #T20WorldCup2026 #INDvUSA pic.twitter.com/vbAcc1Yrmb — Cricbuzz (@cricbuzz) February 7, 2026
मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी यूनिट बीच के ओवरों में लय खो बैठी। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने साझेदारी कर स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। बल्लेबाजी में भी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस वजह से टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: मिताली राज की बादशाहत खत्म करेंगी स्मृति मंधाना! खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए बस इतने रन
हालांकि एक मैच में महंगे साबित होने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती का टूर्नामेंट में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में पांच मुकाबलों में 10 विकेट चटकाए हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने मात्र 7 रन देकर तीन विकेट झटके थे, जो इस टूर्नामेंट का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। टीम इंडिया के लिए कुल 41 मैच खेल चुके वरुण अब तक 69 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनकी विविधता और रहस्यमयी गेंदबाजी ने कई बार टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं।