वरुण चक्रवर्ती ने T20I में पूरे किए 50 विकेट, जानिए मिस्ट्री स्पिनर के बेमिसाल आंकड़े और रिकॉर्ड
Varun Chakravarthy 50 Wickets: वरुण चक्रवर्ती ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में 50 विकेट पूरे किए। वह 32 मैचों में यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने।
- Written By: संजय बिष्ट
वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 50 विकेट (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 3rd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50वें विकेट का कारनामा धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में किया। उनके 50वें शिकार बने डोनोवन फरेरा। इस उपलब्धि के साथ चक्रवर्ती भारत के टी-20 इतिहास में दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
32 मैचों में हासिल किया मुकाम
वरुण चक्रवर्ती ने केवल 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 50 विकेट पूरे किए। उन्होंने अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह आंकड़ा 33 मैचों में हासिल किया था। चक्रवर्ती अब केवल स्पिनर कुलदीप यादव से पीछे हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि 30 मैचों में हासिल की थी। यह दिखाता है कि चक्रवर्ती लगातार टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं और विकेट लेने में माहिर हैं।
5⃣0⃣th T20I wicket 👏 Varun Chakaravarthy becomes the 2⃣nd fastest #TeamIndia cricketer (in Men’s cricket) to achieve the feat 🫡 Updates ▶️ https://t.co/AJZYgMAHc0#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GDylpu3tEz — BCCI (@BCCI) December 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Rishi Kapoor नहीं बनना चाहते थे विलेन, फिर ‘अग्निपथ’ में रऊफ लाला बनकर जीता बेस्ट नेगेटिव रोल अवॉर्ड
वानखेड़े में रयान रिकेल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
करियर की शुरुआत और प्रदर्शन
चक्रवर्ती ने भारत के लिए अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब तक उन्होंने 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 30 पारियों में 51 विकेट हासिल किए हैं। उनकी औसत 15.00 और इकॉनमी रेट 6.74 है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
वरुण चक्रवर्ती ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा विकेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिए हैं। कुल 18 विकेट उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चटकाए हैं। उनकी यह विशेषता उन्हें टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण गेंदबाज बनाती है।
टीम इंडिया में चक्रवर्ती की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उनका प्रदर्शन सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मैच के निर्णायक क्षणों में महत्वपूर्ण विकेट लेने में माहिर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में उनका 50वां विकेट भारतीय टीम की जीत में अहम साबित हुआ। इस प्रकार चक्रवर्ती टीम के लिए हमेशा भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं और भविष्य में भी उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने तोड़ा दिग्गज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड, भुवनेश्वर कुमार को भी छोड़ा पीछे
117 रन पर ऑलाउट हुई साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका धर्मशाला में तीसरे टी20 के दौरान महज 117 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए केवल कप्तान एडम मार्करम ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
