-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Under 19 World Cup Vaibhav Suryavanshi Breaks 6 Records In One Match
Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक मैच में 6 से ज्यादा कीर्तिमान किया अपने नाम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Record in Under-19 Cricket: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की पारी खेलते हुए लगभग आधा दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के,अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक, अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी, फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। आइए, इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जो वैभव ने आसानी से हासिल कर ली है।
फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 175 रन की पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में उन्मुक्त चंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (108), इंग्लैंड के स्टीफन पीटर्स (107) और भारत के मनजोत कालरा (101*) लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
RR के लिए 12 नंबर पहनने वाले वैभव को टीम इंडिया में क्यों मिली नंबर 3 की जर्सी? जानें इसके पीछे की कहानी
लेडीज एंड जेंटलमेन…वो आ गया…वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस संस्करण में कुल 30 छक्के लगाए। इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2022 में 18 छक्के जड़े थे। फिन एलन साल 2016 और 2018 में इतने ही छक्के लगा चुके थे।
एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्का का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मुकाबले में कुल 15 छक्के लगाए। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक ही पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में नामीबिया के विरुद्ध 12 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के क्रेग सिमंस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2002 में केन्या के विरुद्ध 11 छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें: IND U19 vs ENG U19 Final: फाइनल में सूर्यवंशी की तूफानी पारी, इंग्लैंड को मिला 412 रनों का बड़ा टारगेट
सूर्यवंशी ने यूथ वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड
सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, उन्होंने 71 गेंदों में इस कारनामे को किया। इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक के मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 55 गेंदों में किया। ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने इसी साल जापान के विरुद्ध महज 51 गेंदों में शतक पूरा किया था।
Under 19 world cup vaibhav suryavanshi breaks 6 records in one match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में दो युवक बने ‘फरिश्ते’, ट्रेन के सामने कूद रही नाबालिग की बचाई जान; माता-पिता से नाराज थी लड़की
Jun 24, 2026 | 08:57 PMप्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप
Jun 24, 2026 | 08:51 PMयूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
Jun 24, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर: 9 साल की लड़ाई अब जाकर रंग लाई, मुंडे स्मारक की जगह बनेगा 400 बिस्तरों का महिला अस्पताल
Jun 24, 2026 | 08:43 PMभोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 08:40 PMबदनामी के डर से की केतन की हत्या, आरोपी सिया और प्रेमी चेतन ने कबूला जुर्म; जानें क्या था कारण?
Jun 24, 2026 | 08:39 PMMandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Jun 24, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














