यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 16 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वैभव ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi: भारत के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो 16 साल या उससे कम उम्र में यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 16 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आखिरी वनडे मुकाबले में 16 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले वैभव ने शुरुआत के दो मुकाबले में पहले में 38 और दूसरे में 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ़ चार रन पर आउट हो गए और सूर्यवंशी सिर्फ़ 16 रन पर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान भी सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
IND A ने AFG A को दिया 320 रनों का टारगेट, प्रियांश, तिलक और कुशाग्र ने जड़ा अर्धशतक
वैभव का यूथ वनडे में शानदार प्रदर्शन
यूथ वनडे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 11 पारियों में 50.64 की औसत से 556 रन बनाए हैं। यूथ वनडे में सूर्यवंशी के नाम 43 छक्के हैं। यह यूथ वनडे के इतिहास में एक खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे ज्यादा छक्का भी है। उन्होंने उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्मुक्त चंद ने यूथ वनडे में कुल 38 छक्के लगाए थे।
16 या उससे कम उम्र में युवा वनडे में सर्वाधिक रन
- हसन रजा: 727 रन
- वैभव सूर्यवंशी: 556 रन
- बाबर आजम: 552 रन
- नजमुल हुसैन शान्तो: 546 रन
- अहमद शहज़ाद: 510 रन
वैभव सूर्यवंशी ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा। अब उनसे आगे पाकिस्तान के हसन रजा ही है। जो 16 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हसन रजा 727 रनों के साथ लिस्ट में टॉप पर है। उन्होंने 1997-98 में ऐसा कारनामा किया था। हसन रजा के बाद अब दूसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Final में भारत के सामने पाकिस्तान, क्या हाथ मिलेगें या फिर मैदान पर बढ़ेगी गर्मी?
वैभव ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड
वहीं सूर्यवंशी यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बन गए हैं। उन्होंने हसन रजा के रिकॉर्ड को तोड़कर यह कारनामा किया है। सिर्फ 14 साल और 181 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी के नाम यूथ वनडे में सबसे कम उम्र में चार अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है।
