वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, यूथ वनडे में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Vaibhav Suryavanshi Creates History: भारत के अंडर-19 स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वैभव ने पूर्व भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा है।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, यूथ वनडे में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND U19 vs AUS U19 2nd ODI: भारत के युवा अंडर-19 बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 6 छक्के लगाकर उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने अब तक अंडर-19 वनडे में 41 छक्के जड़े हैं। वहीं चंद के नाम 38 छक्के है। वैभव इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां भारतीय टीम को तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

पहले वनडे में 38 गेंदों में शानदार पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी दूसरे वनडे में शानदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के दो गेंदों पर शून्य पर आउट होने के बाद 68 गेंदों में 70 रनों की पारी खेलकर दूसरे विकेट के लिए एक मजबूत साझेदारी बनाई। आर्यन शर्मा के एक शानदार कैच की बदौलत सूर्यवंशी निराश हो गए क्योंकि वह एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे।

वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 रनों की पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इस छक्कों के बदौलत वैभव ने 10 पारियों में 41 छक्के लगाए। जबकि चंद ने 21 पारियों में 38 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। सूर्यवंशी ने युवा वनडे मैचों में 540 रन बनाए हैं, जिनमें से एक-चौथाई से ज़्यादा (26%) रन बाउंड्री से आए हैं।

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाला बल्लेबाज (Most Sixes in Youth ODIs)

खिलाड़ी का नाम टीम मैच रन चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी भारत 10* 540* 50* 41
उन्मुक्त चंद भारत 21 1149 106 38
जव्वाद अबरार बांग्लादेश 24 769 83 35
शहजैब खान पाकिस्तान 24 1096 95 31
तौहीद हृदय बांग्लादेश 47 1622 115 30
यशस्वी जायसवाल भारत 27 1386 150 30

भारतीयों खिलाड़ियों में उनके और चंद के बाद यशस्वी जायसवाल 2018 और 2020 के बीच 27 मैचों में 30 छक्के लगाकर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं और अब भारतीय टीम में नियमित खिलाड़ी हैं। वैभव भी अब उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है उसके बल्ले से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगी।

वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया

समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया और इस टूर्नामेंट में अब तक के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। सूर्यवंशी ने सिर्फ 52 गेंदों पर 100 रन बनाकर सबसे तेज युवा वनडे शतक जड़ा और पाकिस्तान के कामरान गुलाम को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह साल पहले 53 गेंदों में शतक बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

इसी पारी में, सूर्यवंशी ने एक मैच में सर्वाधिक 10 छक्के लगाकर भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया। 13 साल और 188 दिन की उम्र में सूर्यवंशी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने। उन्होंने चेन्नई में पहले यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाकर युवा स्तर पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड भी बनाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com