पाकिस्तान की नई पैंतरेबाजी, वैभव सूर्यवंशी को बताया ‘लप्पेबाज’ खिलाड़ी जैसा, तुलना सुनकर भड़के क्रिकेट फैंस
Vaibhav Suryavanshi Trend in Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से की, लेकिन कई फैंस को यह तुलना बिल्कुल पसंद नहीं आई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी और शाहिद अफरीदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Yosuf Statement on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि अब उनकी चर्चा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस युवा बल्लेबाज की तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तान में भी वैभव को लेकर लगातार बातचीत हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ी उनके खेल की सराहना कर चुके हैं, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का एक बयान काफी चर्चा में आ गया।
मोहम्मद यूसुफ ने की शाहिद अफरीदी से तुलना
मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि 15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव खेल रहे हैं, वह क्रिकेट के लिए बेहद खास बात है। यूसुफ ने उन्हें निडर, आक्रामक और ऊर्जा से भरपूर खिलाड़ी बताया। हालांकि इसी दौरान उन्होंने वैभव की तुलना पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से कर दी।
यूसुफ का कहना था कि वैभव उन्हें युवा अफरीदी की याद दिलाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कई भारतीय फैंस को यह तुलना बिल्कुल पसंद नहीं आई। उनका मानना है कि वैभव की बल्लेबाजी शैली अफरीदी से काफी अलग है और दोनों खिलाड़ियों की तुलना करना सही नहीं माना जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
FIFA: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्पेन को राहत, कोच ने लमीन यामाल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
वैभव और अफरीदी की बल्लेबाजी में बड़ा अंतर
शाहिद अफरीदी अपने दौर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वह लंबे-लंबे छक्के लगाने की क्षमता रखते थे, लेकिन उनके खेल में जोखिम भी काफी ज्यादा होता था। कई बार वह तेज रन बना देते थे, तो कई बार बहुत जल्दी आउट भी हो जाते थे।
वहीं वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ अलग राय रखते हैं। उनका मानना है कि वैभव सिर्फ ताकत के भरोसे बल्लेबाजी नहीं करते, बल्कि उनके शॉट्स में टाइमिंग और तकनीक दोनों नजर आती है। यही वजह है कि कम उम्र में भी वह बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ी भी कर चुके हैं।
पहले भी होती रही हैं ऐसी तुलनाएं
पाकिस्तान क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों की तुलना अपने खिलाड़ियों से करने का सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना को लेकर भी लंबे समय तक बहस होती रही थी।
ये भी पढ़ें: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर
हालांकि क्रिकेट फैंस का मानना है कि हर खिलाड़ी की अपनी अलग शैली और पहचान होती है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को भी अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिलना चाहिए। जिस तरह वह आईपीएल 2026 में प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखकर साफ है कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा स्टार मिल सकता है।
