‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारी ने राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी पर 6 विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने बुमराह और हेजलवुड के खिलाफ बल्लेबाजी का राज खोला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi After Fiery Knock: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलायी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वैभव ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए हैं।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं। मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है। बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं, अब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड। गेंद जैसी होती है, उसी तरह की शॉट खेलता हूं।”
आउट होने के बाद निराश होने पर Vaibhav Sooryavanshi ने क्या कहा?
आउट होने के बाद होने वाली निराशा पर वैभव ने कहा, “अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं तो लक्ष्य सेट करते समय 10-20 रन ज्यादा बन सकते हैं। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय 2 ओवर पहले जीत सकते हैं। मैं अगर कोई गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम का इससे नुकसान होता है और इसी वजह से मैं निराश होता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
Vaibhav Sooryavanshi को कौन करता है गाइड?
वैभव ने कहा कि मुझे पापा और मेरे कोच गाइड करते रहते हैं। यहां मेरे गार्जियन रोमी सर हैं। ये सभी लोग मुझे बताते रहते हैं कि सफर बहुत लंबा है, और यह अभी शुरू हुआ है। आपको अपने प्रोसेस और अपने काम पर फोकस करना होगा। इधर-उधर देखे बिना गेम पर ध्याना लगाए रखना होगा।
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 22 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Vaibhav Sooryavanshi की तूफानी पारी
आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव के आगे आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। वहीं, जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उसके बाद रवींद्र जडेजा और जुरेल ने मिलकर टीम को जीत दिला दी।
