Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौजूदा वक्त में BCCI की सबसे बड़ी परेशानी, Team India में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? टेंशन में ये प्लेयर!

Vaibhav Sooryavanshi Selection: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन के बाद अब फैंस को इंतजार है तो केवल इस बात की कि वो कब टीम इंडिया में एंट्री करेंगे और वो किसकी जगह पर टीम में आएंगे।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 06, 2026 | 07:31 AM

वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

Follow Us
Follow Us:

Vaibhav Sooryavanshi Team India: मौजूदा वक्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) व टीम मैनेजमेंट के सामने जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, वो वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन को लेकर हैं। फैंस के मन भी यही सवाल दौड़ रहा है कि उनकी टीम इंडिया में कब एंट्री होगी। दूसरी बात ये भी है कि यदि वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में आएंगे तो उनकी जगह कौन दूसरा खिलाड़ी अपनी पोजिशन की कुर्बानी करेगा?

आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को टोटल प्रदर्शन को देखने के बाद जो समीकरण सामने आ रहे हैं, उससे एक बात तो तय है कि 15 वर्षीय ये होनहार खिलाड़ी टीम इंडिया में कदम रखने को पूरी तरह से तैयार है। अब बस इंतजार इस बात का है कि सूर्यवंशी किस फॉर्मेट के जरिए और किस बड़े टूर्नामेंट से टीम इंडिया में कदम रखेंगे।

वैभव के लिए शानदार रहा IPL 2026

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को अपने दम पर प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस वक्त हर क्रिकेट फैन की दिल पर राज कर रहे हैं। ऐसे में उनको नजरअंदाज करना सेलेक्टर्स के लिए आसान नहीं रहने वाला है। IPL 2026 में उन्होंने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा का रहा। यही कारण है कि वैभव ने इस साल 5 बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

सम्बंधित ख़बरें

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान

IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?

अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस

9️⃣7️⃣ runs of pure edge-of-the-seat brilliance 🫡 🎥 9️⃣7️⃣ seconds of Vaibhav Sooryavanshi doing 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝗼𝗼𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 𝘁𝗵𝗶𝗻𝗴𝘀 🤩#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/587tfDrWTS — IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2026

सचिन से लेकर कोहली तक सभी ने की तारीफ

उनके इस प्रदर्शन से बड़े बड़े खिलाड़ियों ने वैभव की जमकर तारीफ की। चाहे सचिन तेंदलुकर हो या वर्तमान वनडे और टी20 कप्तान शुभमन गिल। चाहे अजय जडेजा हो या फिर विराट कोहली। इन सभी ने इस 15 वर्षीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। जिसका सीधा-सीधा मतलब है कि वैभव के लिए बड़े-बड़े खिलाड़ी एक सुर में अप्रत्यक्ष रूप से टीम में जगह देने की बात कर रहे हैं।

किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?

यदि हम वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू की बात करें तो मौजूदा वक्त में उनके लिए टी20 फॉर्मेट से बेहतर विकल्प होगा। अगर वनडे फॉर्मेट को देखा जाए तो उन्हें बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि गिल और रोहित साल 2027 तक भारतीय टीम में ओपनर के तौर पर स्थापित हैं।

ये भी पढ़ें: ‘डबल रोल’ में दिखेंगे श्रेयस अय्यर! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ-साथ निभाएंगे कोच की भूमिका, हुआ बड़ा एलान

यदि टीम मैनेजमेंट आने वाले टी20 सीरीज या टूर्मामेंट में वैभव का डेब्यू कर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाती है तो फिर अभिषेक शर्मा की कुर्सी खतरे में नजर आ सकती है। हांलाकि अभिषेक शर्मा का हालिया आंकड़ें इतने भी खराब नहीं हैं। तो ऐसा भी हो सकता है कि टी20 फॉर्मेट में भी अभी उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर देखा जा रहा हो।

Vaibhav sooryavanshi indian cricket team debut selection analysis abhishek sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 07:28 AM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Sanju Samson
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.