लेडीज एंड जेंटलमेन…वो आ गया…वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!
Vaibhav Sooryavanshi Debut: आईपीएल 2026 में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी मिल गई है। 15 वर्षीय वैभव ने जर्सी मिलने के भावुक पल को साझा किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वैभव सूर्यवंशी (Image- X/BCCI)
Vaibhav Sooryavanshi Received Senior Team India Jersey: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की जर्सी दी गई। वैभव ने कहा है कि उस पल उन्हें लगा कि सबसे पहली बार उन्होंने बैट क्यों उठाया था।
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने कहा, “इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने जिस वजह से पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया। वह सपना अब पूरा हो गया है। उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ। मैं सच में इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”
BCCI ने शेयर किया VIDEO
वैभव ने कहा, “मैंने जब वह टी-शर्ट देखी तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो। मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सका। कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। हमें उस समय प्रतिक्रिया देने के लिए शब्द नहीं मिलते। मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगा।”
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर
Ind W Vs Sa W: साउथ अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, मारिजाने कैप ने भारत के जबड़े से छीना मैच
साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Ladies & Gentlemen The moment the nation has been waiting for has arrived! Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw — BCCI (@BCCI) June 23, 2026
बीसीसीआई ने वीडियो का कैप्शन दिया है, “लेडीज एंड जेंटलमेन, जिस पल का देश इंतजार कर रहा था, वो आ गया है। वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में, इस बहुत खास पल के गवाह बनें।”
सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था। वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अगर सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन
सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की तरफ से आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने और ऑरेंज कैप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया। वैभव ने आईपीएल 2026 में आरआर के लिए 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 776 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नजर डालें तो टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में 2 टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। एशियन गेम्स में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर को शुरू होगा। -एजेंसी इनपुट के साथ
