Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!

India vs South Africa: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य दिया है। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने 24 रनों का योगदान दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 21, 2026 | 09:21 PM

साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य (Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Ind-W Vs Sa-W: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य रखा है। ‘ग्रुप-ए’ के इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी है।

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की।

लगातार गिरते रहे विकेट

मंधाना 12 गेंदों में 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। भारत को शेफाली वर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुईं।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, हरमनप्रीत का 200वां T20I मैच

IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन

W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट

इसके बाद टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में 83 के स्कोर तक भारत को चौथा झटका लग गया था। यहां से कप्तान हमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 33 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।

हरमनप्रीत कौर ने बनाए 24 रन

कौर 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की। इस मुकाबले में दीप्ति 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर वापस लौटीं। इनके अलावा, ऋचा घोष ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल ने 2-2 विकेट निकाले। नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन

भारत की प्लेइंग इलेवन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्ज, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Womens t20 world cup ind w vs sa w india sets 159 runs target harmanpreet kaur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 09:21 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Women’s T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.