-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Sooryavanshi Becomes 1st Cricketer In World To Score Fifty In U19 World Cup Match Before Turning 15
Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Creates History: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। 15 साल से कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। 14 साल और 296 की उम्र में वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। वैभव ने चौथे विकटे के लिए अभिज्ञान कुंडू के साथ 99 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी करके टीम को 100 के पार पहुंचाया।
30 गेंदों में वैभव ने पूरा किया अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक महज 30 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 13वें ओवर की छठी गेंद पर एक रन लेकर 50 रन का आंकड़ा छुआ। हालांकि, इसके बाद वैभव तोड़ा संयम दिखाकर खेलने की कोशिश की। लेकिन भारतीय पारी के 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर इकबाल हुसैन एमोन को बड़ा हिट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर आउट हो गए। अल फहद ने सूर्यवंशी का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20I में सबसे कम उम्र में जड़ा अर्धशतक
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
पहले मैच में वैभव जल्दी हो गए थे आउट
U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप A के अपने पहले मुकाबले में गुरुवार (15 जनवरी) को संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना किया। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन सिर्फ 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। रन चेज़ के दौरान तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यूएसए के गेंदबाज ऋत्विक अप्पिडी ने वैभव को पवेलियन भेज दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ, 1st T20I: भारतीय खिलाड़ी 17 जनवरी को पहुंचेंगे नागपुर, एयरपोर्ट पर दिनभर रहेगा हलचल
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने वैभव
हालांकि बल्ले से फ्लॉप रहने के बावजूद यह मैच वैभव के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। उन्होंने U19 वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वैभव ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और कनाडा के नीतीश कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नीतीश ने 15 जनवरी 2010 को क्राइस्टचर्च में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल 245 दिन की उम्र में U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था।
इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने यूएसए की पारी के 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीतीश सुदिनी को आउट किया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर रहे सुदिनी ने 52 गेंदों में 36 रन बनाए थे।
Vaibhav sooryavanshi becomes 1st cricketer in world to score fifty in u19 world cup match before turning 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMधमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 06:02 PMमेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
Jul 26, 2026 | 06:00 PMCashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
Jul 26, 2026 | 05:59 PM15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Jul 26, 2026 | 05:47 PMभोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMGondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
Jul 26, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














