- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Usa Made The Biggest Upset Beat Pakistan In The Super Over
USA ने किया बड़ा उलटफेर, सुपर ओवर में पाकिस्तान को 5 रन से हराया, मोहम्मद आमिर का शर्मनाक ओवर, फेंके 7 वाइड
आईसीसी टी20 विश्व कप में अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है। मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी करते हुए सात वाइड सहित 18 रन दिए जिसके बाद सौरभ नेत्रवलकर ने सिर्फ 13 रन खर्च करके अमेरिका को ग्रुप ए के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान पर पांच रन की उलटफेर भरी जीत दिलाई।
- Written By: शुभम सोनडवले

जीत के बाद जश्न मनाते हुए USA के खिलाड़ी (फोटो: पीटीआई)
डलास. अमेरिका ने आईसीसी टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर दिया है। अमेरिका ने सुपर ओवर में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को पांच रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। वहीं, T20 इतिहास का सबसे शर्मनाक ओवर करने का रिकॉर्ड मोहम्मद आमिर के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने सुपर ओवर में मोहम्मद आमिर ने दिशाहीन गेंदबाजी करते हुए सात वाइड सहित 18 रन लुटाये, जो पाकिस्तान की हार की बड़ी वहज बना।
आमिर के सुपर ओवर में अमेरिका ने आरोन जेम्स (11) और हरमीत सिंह (नाबाद 00) की पारियों से एक विकेट पर 18 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में नेत्रलवकर के ओवर में एक विकेट पर 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की तरफ से फखर जमां (नाबाद 00), इफ्तिखार अहमद (04) और शादाब खान (नाबाद 03) बल्लेबाजी के लिए उतरे।
WHAT. A. FINISH!!!! 🤩🤩#TeamUSA wins their second match of the @ICC @T20WorldCup against Pakistan by 5 runs! 🔥#T20WorldCup | #USAvPK | #WeAreUSACricket 🇺🇸 pic.twitter.com/hYuDW0zvTj — USA Cricket (@usacricket) June 6, 2024
इससे पहले पाकिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने कप्तान मोनांक पटेल (50 रन, 38 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के अर्धशतक और एंड्रीज गौस (35) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 68 रन की साझेदारी से तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला टाई किया। आरोन जोन्स (26 गेंद में नाबाद 36) और नितीश कुमार (नाबाद 14) ने अंतिम ओवर में 13 रन बनाकर मैच टाई कराया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में ‘Honor Killing’ का बढ़ता संकट और न्याय में विफलता: रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल
आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट
पाकिस्तान ने इससे पहले कप्तान बाबर आजम की 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी और शादाब (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 159 रन बनाए। शादाब ने 25 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के मारे। अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे अमेरिका को कप्तान मोनांक और स्टीवन टेलर (12) ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई। मोनांक ने आमिर (25 रन पर एक विकेट) पर चौका जड़ने के बाद शाहीन शाह अफरीदी पर भी लगातार दो चौके मारे। नसीम शाह (26 रन पर एक विकेट) ने टेलर को रिजवान के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। अमेरिका ने पावर प्ले में एक विकेट पर 44 रन बनाए।
एंड्रीज ने आते ही नसीम पर दो चौकों के साथ तेवर दिखाए। उन्होंने हारिस राउफ (37 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ सातवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। एंड्रीज ने शादाब पर पारी का पहला छक्का जड़ा जबकि मोनांक ने इफ्तिखार खान का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया। मोनांक ने शाहीन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ सिर्फ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। राउफ ने एंड्रीज को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 26 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा।
आमिर ने मोनांक को बोल्ड करके अमेरिका को बड़ा झटका दिया। अमेरिका को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 45 रन की दरकार थी। कनाडा के खिलाफ पहले मैच में अमेरिका की जीत में नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले आरोन जोन्स ने शादाब पर छक्का मारा लेकिन नसीम और शाहीन के अगले दो ओवर में क्रमश: छह और सात रन बने। अमेरिका को अंतिम दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी। आमिर के पारी के 19वें ओवर में भी सिर्फ छह रन बने। राउफ के अंतिम ओवर में अमेरिका को 14 रन की दरकार थी और जोन्स के छक्के तथा नितीश के चौके से अमेरिका ने स्कोर बराबर कर दिया।
इससे पहले मोनांक ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पाकिस्तान ने 26 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। पारी के दूसरे ओवर में भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सौरव नेत्रवलकर की गेंद पर स्लिप में स्टीवन टेलर ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (09) का शानदार कैच लपका जबकि अगले ओवर में उस्मान खान (03) ने नोस्तुश केनजिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर नितीश कुमार को कैच थमाया। फखर जमां (11) ने बाएं हाथ के स्पिनर केनजिगे की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन तेज गेंदबाज अली खान की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर टेलर को कैच दे बैठे। पाकिस्तान की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी।
शादाब ने तेज गेंदबाज जसदीप सिंह पर लगातार दो छक्कों के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। पारी का आगाज करते हुए बाबर ने बेहद धीमी शुरुआत की। उन्होंने 24 गेंद में 10 रन बनाने के बाद जसदीप पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर केनजिगे की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। बाबर और शादाब ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह पर छक्के जड़े।
केनजिगे ने शादाब को नेत्रवलकर के हाथों कैच कराके बाबर के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अगली गेंद पर आजम खान (00) को भी पगबाधा करके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन किया। पाकिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ। बाबर ने जसदीप पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में पगबाधा हो गए। शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) और इफ्तिखार खान (18) ने अंत में उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। (एजेंसी एडिटेड)
Usa made the biggest upset beat pakistan in the super over
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AM‘हम खुद को शिव को सौंप रहे…’, बेटे की मौत के सदमे में मां-बाप ने महाशिवरात्रि पर दी जान
Feb 17, 2026 | 10:28 AMशिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














