IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को मिली राहत, RCB के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे सूर्यकुमार यादव
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिता बनने के 48 घंटे बाद ही रायपुर पहुंचकर आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच खेलने के लिए टीम से जुड़ेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Update: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 10 मई रविवार को रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 54वां मैच खेला जाना है, जिसमें खेलने के लिए एमआई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से तैयार हैं। सूर्या हाल ही में पिता बने हैं, लेकिन परिवार में नए सदस्य के आने के ठीक 48 घंटे बाद वह आईपीएल मैच के लिए रायपुर पहुंच जाएंगे।
सूर्या ने टीम मैनेजमेंट से की बात
‘क्रिकबज’ के मुताबिक, सूर्या ने अपनी उपलब्धता को लेकर टीम मैनेजमेंट को बता दिया है। अब जल्द ही उनके रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। यह हार्दिक पांड्या की रिकवरी पर निर्भर करेगा कि क्या सूर्यकुमार यादव उनके स्थान पर इस मैच के लिए टीम की कमान संभालेंगे या नहीं? क्योंकि पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
हार्दिक पांड्या ने पास किया फिटनेस टेस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास किया है। अब सब कुछ मुंबई इंडियंस के स्पोर्ट्स मेडिसिन के हेड बेन लैंगली और फिजियो नितिन पटेल पर निर्भर करता है। भले ही पांड्या ने रायपुर में टीम के साथ अभ्यास नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि वह शाम को बाद में अभ्यास करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
मुंबई इंडियंस फिलहाल 10 में से 7 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अपना पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जिसके बाद लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एमआई ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध मुकाबला जीता, लेकिन फिर उसे लगातार 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा। भले ही एमआई ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को शिकस्त देकर फिर से जीत की राह पकड़ी है, लेकिन अगले चार मैच जीतकर भी उसके पास 14 ही अंक होंगे। आमतौर पर आखिरी 4 (प्लेऑफ) के चरण में पहुंचने के लिए 16 अंकों की दरकार होती है।
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
रविवार को रायपुर में आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद एमआई 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए धर्मशाला जाएगी। इसके बाद 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाएगा। 24 मई को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ मुंबई इंडियंस अपने लीग चरण का समापन करेगी।
IANS इनपुट के साथ
