एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
Jemimah Rodrigues Injury: एशिया कप 2026 से पहले भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चार्ली नॉट को मिली है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
जेमिमा रोड्रिग्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jemimah Rodrigues Ruled Out Of The Hundred Tounament: भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को चोट के कारण जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसके बाद उनकी टीम सदर्न ब्रेव ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। यह चोट सदर्न ब्रेव के लिए बड़ा झटका है, वहीं भारत की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि 30 अगस्त से शुरू होने वाले महिला T20 एशिया कप में जेमिमा के खेलने पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ली जगह
सदर्न ब्रेव ने जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जेमिमा के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए बताया कि वो टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगी। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होने से पहले, जेमिमा ने द हंड्रेड के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पारियों में 143 रन बनाए थे।
द हंड्रेड में जेमिमा का शानदार प्रदर्शन
जेमिमा सदर्न ब्रेव की अहम बल्लेबाज रही हैं। उन्हें टीम ने 60 हजार पाउंड यानी करीब 80 हजार डॉलर में सीधे साइन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में छह पारियों में 143 रन बनाए और टीम की शानदार शुरुआत में अहम योगदान दिया। सदर्न ब्रेव फिलहाल ट्रेंट रॉकेट्स के साथ 20-20 अंकों पर संयुक्त रूप से शीर्ष पर है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण रॉकेट्स पहले स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
हालांकि, जेमिमा की चोट कितनी गंभीर है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में ये भी साफ नहीं है कि उन्हें एहतियात के तौर पर बाहर किया गया है या चोट ज्यादा गंभीर है। टीम शायद उनकी चोट को और बढ़ने से रोकने के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
कब और किसके साथ होगा मुकाबला?
भारत को महिला T20 एशिया कप में अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को दुबई में थाईलैंड के खिलाफ खेलना है। ऐसे में जेमिमा रोड्रिग्स के पास फिट होने के लिए करीब 22 दिन का समय है। इस दौरान उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जाएगी और तभी उनके एशिया कप में खेलने को लेकर फैसला होगा।
भारत को एशिया कप के ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग और चीन के साथ रखा गया है। ग्रुप की सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को होंगे, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
भारत का इस टूर्नामेंट में दबदबा
ग्रुप बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के साथ बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया की टीमें हैं। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और अब तक सात बार खिताब जीत चुका है। इनमें चार खिताब वनडे फॉर्मेट में और तीन T20 फॉर्मेट में आए हैं। भारत ने 2012, 2016 और 2022 में T20 एशिया कप जीता था। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है, जबकि बांग्लादेश ने 2018 में खिताब अपने नाम किया था।
