श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान

India T20 Captain: IPL 2026 के बीच भारत में टी20 कप्तान के नए नाम को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ रखा है। इसी बीच श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ एक दूसरा खिलाड़ी लिस्ट में टॉप पर आ रहा है।
Sanju Samson Can Be the New T20I Caption of Indian Cricket Team
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanju Samson as Captain: इस वक्त टीम इंडिया सफेद बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रही है। रोहित शर्मा के बाद इसी साल भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 के खिताब पर लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया था। हांलाकि सूर्या टीम इंडिया के कप्तान जरूर थे, लेकिन इस खिताब को जीताने में कुछ अन्य बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें लंबे वक्त के बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी।

सूर्यकुमार यादव की खराब बल्लेबाजी के बाद उनकी कप्तानी को छोड़िए, टीम में जगह होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में नए कप्तान के लिए श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन अब जागरण की रिपोर्ट की मानें तो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम इंडिया में टी20 की कप्तान सौंपी जा सकती है।

इस दौरे में मिल सकती है टीम की कमान

इस वक्त भारत में IPL 2026 चल रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है। इसके बाद जून-जुलाई महीने टीम इंडिया को इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा करना है। खबर है कि इस दौरे के लिए श्रेयस अय्यर की जगह संजू सैमसन को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। इस दौरे के लिए आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अहम रहने वाला है।

आईपीएल 2026 में अब तक सूर्यकुमार यादव बल्ले से खामोश रहे हैं। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन आयलैंड दौरे में कप्तानी पर संजू सैमसन ने पक्ष में जो बात जा रही है, वो ये संजू का टीम इंडिया में रहे का श्रेयस अय्यर से ज्यादा अनुभव है।

साल 2024 से संजू लगातार टीम इंडिया के साथ

संजू सैमसन के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। इससे पहले साल 2024 के टी20 विश्वकप से लगातार टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस साल उन्होंने कई बार अपनी मौजूदगी व मजबूती दिखाई है। अगर बात करें उनके आंकड़ों की तो संजू 62 मैचों में 1399 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक व छह अर्धशतक भी निकल चुके हैं। अगर बात करें कप्तानी की आईपीएल ने अपनी पहली टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com