Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UPW vs RCBW: दीप्ति-डिएंड्रा की छठे विकेट के लिए धमाकेदार साझेदारी, यूपी वारियर्स ने RCB के खिलाफ 143 रन बनाए

UPW vs RCBW: दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन ने छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर यूपी वारियर्स को मज़बूत स्कोर दिलाया, यह WPL इतिहास में छठे विकेट की दूसरी बड़ी साझेदारी है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 12, 2026 | 09:48 PM

दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women, 5th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में यूपी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूपी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रहा। कप्तान मेग लैनिंग के साथ हरलीन दओल ने पारी का आगाज किया। हरलीन दओल 11 रन बनाकर 21 के स्कोर पर आउट हो गई। उसके बाद मेग लैनिंग 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। फीबी लिचफिल्ड ने तेजी से 20 रन बनाए लेकिन वो भी जल्दी ही आउट हो गई।

छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी

इसके बाद किरण नवगिरे 5 रन बनाकर और श्वेता सेहरावत बिना खाता खोले ही आउट हो गई। 50 रनों के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के बाद दीप्ति शर्मा को डिएंड्रा डॉटिन का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की और टीम को 20 ओवर में 143 तक पहुंचाया। दीप्ति शर्मा ने 35 गेंदों में नाबाद 45 और डिएंड्रा डॉटिन ने नाबाद 40 रन बनाए। आरसीबी के श्रेयांका पाटिल ने 2, नादिन डी क्लर्क ने 2 और लॉरेन बेल ने 1 विकेट चटकाए।

सम्बंधित ख़बरें

एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO

AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई

वो महिला खिलाड़ी जिसकी कप्तानी में भारत पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, जानें क्यों दी थी बालों की कुर्बानी

AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी से मिली बड़ी बढ़त

यह भी पढ़ें: WPL 2026 में गुजरात जायंट्स को लगा बड़ा झटका, भारतीय स्टार खिलाड़ी इस सीजन से हुई बाहर

दीप्ति और डिएंड्रा के बीच डब्ल्यूपीएल की दूसरी बड़ी साझेदारी

छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करते हुए दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा ने WPL इतिहास में छठे विकेट या उसके बाद की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज की। दोनों बल्लेबाज़ों ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। गौरतलब है कि WPL इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी दीप्ति शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2024 में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए पूनम खेमनार के साथ 109 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी।

WPL में छठे विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारियां

रन खिलाड़ी टीम विरोधी स्थान वर्ष
109* दीप्ति शर्मा – पूनम खेमनार यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स दिल्ली 2024
93* दीप्ति शर्मा – डिएंड्रा डॉटिन यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई 2026
70* ग्रेस हैरिस – सोफी एक्लेस्टोन यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स नवी मुंबई 2023
69 दीप्ति शर्मा – ग्रेस हैरिस यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई 2023

Upw vs rcbw deepti sharma deandra dottin second biggest partnership wpl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Women's Cricket
  • Women's Premier League
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.