एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO
Alyssa Healy: एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ पिंक-बॉल टेस्ट में 10 विकेट से जीत के साथ अपने करियर को अलविदा कहा। उन्होंने आने वाली पीढ़ी पर विश्वास जताया और भारत को शुभकामनाएं दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एलिसा हीली (फोटो-सोशल मीडिया)
Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड पर खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने पिंक-बॉल टेस्ट में भारत की महिला टीम को 10 विकेट से हराकर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज 12-4 से अपने नाम करने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को यादगार जीत के साथ खत्म करने पर गर्व जताया।
इस जीत के साथ एलिसा हीली को ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने अपने कंधों पर उठाकर एक खास विदाई दी। इस जीत के साथ ही हीली ने क्रिकेट करियर को अलविदा कहा। इसके साथ ही हीली ने आने वाली पीढ़ी पर भरोसा जताया है कि वो इस टीम को आगे ले जाएगी।
Australian players carrying Alyssa Healy on their shoulders. ❤️pic.twitter.com/lSD0KOsrbY — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आने वाली पीढ़ी पर हीली ने जताया भरोसा
ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपना आखिरी मैच खेलने वाली हीली ने भरोसा जताया कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे, उन्होंने सोफी मोलिनक्स की लीडरशिप पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, “मैं सोफी मोलिनक्स की लीडरशिप में इस शानदार लोगों के ग्रुप को आगे बढ़ते हुए देखने के लिए सच में बहुत उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वे कुछ बेहतरीन चीजें हासिल करेंगी।”
भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज पर जमाया कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 1-2 से गंवाई थी। इसके बाद वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। हीली को ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार वापसी पर बेहद गर्व है। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं इस कोशिश से सच में बहुत खुश हूं। टी20 सीरीज से वापसी करते हुए, ग्रुप में थोड़ी निराशा और अनिश्चितता थी, लेकिन पिछले चार मैचों में टीम ने जिस तरह से खेला, वह अविश्वसनीय थी। मुझे सच में गर्व है, और साथ में रहना बहुत अच्छा समय रहा।”
विदाई के दौरान भावुक हुई हीली
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने माना कि ड्रेसिंग रूम में लौटने से ठीक पहले विदाई के पल ने उन्हें भावुक कर दिया। हीली ने युवा खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स डेवलप करने का मौका देने के लिए खेल के लंबे फॉर्मेट की तारीफ करते हुए कहा, “टेस्ट क्रिकेट इन युवा खिलाड़ियों को लंबे समय तक अपनी स्किल्स दिखाने का मौका देता है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट हमेशा आपको बैट्समैन को सेट करने या पारी बनाने का मौका नहीं देता है।”
यह भी पढ़ें: AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई
मैदान पर और घर पर फैंस से मिले सपोर्ट के बारे में बताते हुए एलिसा हीली ने कहा कि उन्हें अपने करियर के आखिरी हफ्ते में ही इस प्यार का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, “जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर कर रहे होते हैं, तो आप एक बबल में होते हैं और बस गेम जीतने की कोशिश करते हैं। आपको शायद पता नहीं होता कि बाहर क्या हो रहा है। इस हफ्ते उस प्यार और सपोर्ट को महसूस करना कमाल का रहा है, इसलिए यहां आने वाले सभी लोगों और घर से देखने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।”
भारतीय टीम को भी दी शुभकामनाएं
उन्होंने भारतीय टीम को भी उनके व्यस्त शेड्यूल के दौरान उनकी कोशिश के लिए धन्यवाद देते हुए इंग्लैंड में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप लोगों का धन्यवाद। साल के बीच में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं। मुझे पता है कि आप यूके में इसे खूब देखेंगे, इसलिए हम इंतजार करेंगे। उम्मीद है कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत का होना अच्छा रहेगा, लेकिन आप लोगों की कोशिशों के लिए धन्यवाद।”
