AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी से मिली बड़ी बढ़त
AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में 125 रन की बढ़त बनाई। एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Women vs India Women, Only Test: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 125 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले के दूसरे दिन अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 323 के स्कोर पर सिमट गई और बड़ी बढ़त हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 198 रनों पर समेट दिया। उसके बाद पारी की शुरुआत जॉर्जिया वॉल और फोएबे लिचफील्ड ने की। हालांकि जॉर्जिया वॉल 2 और लिचफील्ड 9 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद एलिसा हीली भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 58 पर तीन विकेट खोने के बाद यहां एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड के बीच चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
एनाबेल सदरलैंड की शतकीय पारी
एलिस पेरी 116 गेंदों 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 240 तक पहुंचा दिया। बेथ मूनी 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद सदरलैंड ने 171 गेंदों में 17 चौकों के साथ 129 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बढ़त दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ‘सरेंडर’, तीसरे T20 में मेजबानों ने बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
सायली सतघरे ने चटकाए 4 विकेट
लूसी हेमिल्टन ने टीम के खाते में 23 रन का योगदान दिया, जबकि अलाना किंग ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
यह भी पढ़ें: एलिस पेरी ने रचा इतिहास, महिला टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बनी
पहली पारी में 198 रनों पर सिमटी भारतीय टीम
इससे पहले, भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्ज ने 84 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। काश्वी गौतम ने 34 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट निकाले। 2 विकेट डार्सी ब्राउन के हाथ लगे। 1 विकेट एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट हासिल किया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी थी। अब दोनों देशों की निगाहें इस इकलौते डे-नाइट टेस्ट मैच पर है।
