दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनी

Deepti Sharma Creates History: दीप्ति शर्मा ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले ही मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ 53 रन बनाए और 3 विकेट चटकाए।
deepti sharma
Published on
Updated on

Deepti Sharma Creates History: महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। महिला वर्ल्ड कप के एक मैच में अर्धशतकीय पारी और तीन विकेट लेने के साथ ही दीप्ति ने इतिहास रच दिया। दीप्ति शर्मा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली भारतीय महिला टीम की पहली क्रिकेटर बन गई है।

मंगलवार को खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने 59 रनों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज कर दिया है। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने 53 रनों की पारी खेली और 3 विकेट लेने में कामयाब रही। दीप्ति को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुररस्कार दिया गया।

भारतीय टीम के लिए महिला वनडे में तीन खिलाड़ियों ने एक मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए और कम से कम 3 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने यह कारनामा किया है। लेकिन दीप्ति ही एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने यह कारनामा दो बार किया है।

एकदिवसीय मैच में भारतीय महिला टीम के लिए 50 से अधिक का रन और 3 विकेट

खिलाड़ी का नाम रन विकेट विपक्षी टीम स्थान वर्ष
शिखा पांडे 59 3/19 दक्षिण अफ्रीका बेंगलुरु 2014
दीप्ति शर्मा 51* 3/20 आयरलैंड पॉटचेफस्टरूम (यूनिवर्सिटी) 2017
जेमिमा रॉड्रिग्ज 86 4/3 बांग्लादेश मीरपुर 2023
दीप्ति शर्मा 53 4/54 श्रीलंका गुवाहाटी 2025

दीप्ति की शानदार गेंदबाजी

दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में दीप्ति ने 10 ओवर फेंके और 54 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को आउट करके अपना पहला विकेट लिया। दीप्ति ने कविशा दिलहारी को आउट करके अपने दूसरा विकेट लिया। वहीं अनुष्का संजीवनी को आउट करके अपना तीसरा विकेट पूरा किया।

भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने से पहले दीप्ति ने 53 गेंदों पर 53 रन बनाए। उन्होंने अमनजोत कौर के साथ सातवें विकेट के लिए 103 रन जोड़े। अमनजोत कौर ने 56 गेंदों पर 57 रन बनाए। दीप्ति को भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर अचिनी कुलसूर्या ने आउट किया। भारत-श्रीलंका मैच के बारिश से प्रभावित मुकाबले में क्रीज पर रहते हुए दीप्ति ने तीन चौके लगाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com