वर्ल्ड कप के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, हो गया रिप्लेसमेंट का ऐलान
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। मोहम्मद जोहैब टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
UAE क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
UAE Cricket Team: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की टीम में अहम बदलाव किया गया है। आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी (ETC) ने मोहम्मद ज़ोहैब की जगह हैदर शाह को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 11 फरवरी को जारी बयान में इसकी पुष्टि की, हालांकि खिलाड़ी के हटने की विस्तृत वजह सार्वजनिक नहीं की गई।
मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर से जुड़ा मामला
आईसीसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ज़ोहैब को टीम से हटाने का फैसला खिलाड़ी की मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर से जुड़ी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने हैदर शाह को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना, जिन्हें अब आधिकारिक रूप से स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है।
हैदर शाह का अनुभव टीम के काम आएगा
हैदर शाह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। उनके पास इस फॉर्मेट का अनुभव है, जिसे टीम आगे के मुकाबलों में भुनाना चाहेगी। यूएई के लिए यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब टीम टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन की तलाश में है।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
ETC की मंजूरी क्यों होती है जरूरी
आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट में यदि कोई टीम अपने स्क्वॉड में बदलाव करना चाहती है तो इसके लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी अनिवार्य होती है। इस कमेटी में आईसीसी और आयोजन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ETC में वसीम खान (ICC जनरल मैनेजर – क्रिकेट), गौरव सक्सेना (IBC प्रतिनिधि), हेमांग अमीन (होस्ट प्रतिनिधि) और शॉन पोलक (स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं।
बदलाव के बाद यूएई का स्क्वॉड
इस बदलाव के बाद यूएई की टीम में मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मोहम्मद अरफान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, हैदर शाह, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs NAM Match Weather Report: क्या राजधानी में बारिश बनेगी विलेन, क्या कहता है दिल्ली में मौसम का मिजाज?
ग्रुप डी में कठिन चुनौती
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई को ग्रुप डी में रखा गया है, जहां दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और कनाडा जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं। यूएई को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में टीम आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने की कोशिश करेगी।
