IPL के बीच शर्मसार करने वाली घटना! लाइव मैच में पिच पर ट्रैक्टर लेकर घुसा शख्स, रौंद डाला पूरा मैदान- VIDEO
Cricket Viral Video: एक लोकल टूर्नामेंट के फाइनल में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस गया और पिच को नुकसान पहुंचा दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लाइव मैच में पिच पर चला ट्रैक्टर (फोटो- सोशल मीडिया)
Chaos in Local Cricket Match: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान मैदान में अचानक ट्रैक्टर घुस गया। इस घटना ने न सिर्फ मैच को बाधित किया, बल्कि पूरे आयोजन को ही खराब कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर लेकर सीधे पिच तक पहुंचा और उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस दौरान मैदान में अफरातफरी मच गई और मैच को तुरंत रोकना पड़ा। घटना के बाद युवक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
जलगांव रूरल MLA कप फाइनल में हुआ बवाल
यह मामला जलगांव रूरल MLA कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का है, जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा था। मैच के बीच अचानक एक युवक ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस आया और स्टम्प्स के ऊपर से ट्रैक्टर चला दिया। इसके बाद उसने पिच पर ट्रैक्टर घुमाते हुए उसे पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। मैदान पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए, जिसे देखकर खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही हैरान रह गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tractor Driver plows the cricket pitch mid-final in Jalgaon after the driver wasn’t invited to the tournament 😭 pic.twitter.com/LLS61mkRWJ — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
नाराजगी बनी घटना की वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के पीछे स्थानीय स्तर की नाराजगी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जलगांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति को इस टूर्नामेंट के फाइनल में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसी बात से नाराज होकर उसके एक समर्थक ने यह हरकत की। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: LIVE मैच में SRH फैन ने CSK पर किया काला जादू! स्टेडियम में तंत्र-मंत्र करता दिखा शख्स, देखें VIDEO
मैच रद्द, आयोजकों को बड़ा नुकसान
ट्रैक्टर से पिच पूरी तरह खराब हो जाने के बाद मैच को आगे जारी रखना संभव नहीं था। ऐसे में आयोजकों ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया। आमतौर पर ऐसे लोकल टूर्नामेंट खिलाड़ियों को मंच देने और खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं खेल की भावना को नुकसान पहुंचाती हैं। जलगांव की यह घटना भी दिखाती है कि जब खेल में बाहरी दखल बढ़ता है, तो उसका असर सीधे मैदान पर देखने को मिलता है।
