‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
Virat Kohli Fitness: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी से प्रभावित टिम डेविड ने उनकी फिटनेस और मैच फिनिश करने की क्षमता की जमकर तारीफ की।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Tim David on Virat Kohli: बीते बुधवार यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट के बड़े अंतर से हराकर प्वाइंट्स टेबल को टॉप किया। आरसीबी की इस जीत में विराट कोहली की विस्फोटक व नाबाद शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। इसी कड़ी में आरसीबी के दूसरे बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली की तारीफ में पुल बांधे हैं। उन्होंने इस बात को जोर देते हुए कहा है कि लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।
गर्मी में वो पूरे मैदान पर दौड़ रहे थे- टिम डेविड
आरसीबी द्वारा जारी एक बयान में डेविड ने कहा, “उन्हें खेलते देखना हम सभी के लिए खुशी की बात है। हमें 2 अंक की जरूरत थी और जिस तरह से उन्होंने लक्ष्य का पीछा किया, वह बेहतरीन प्रदर्शन था। वहां काफी गर्मी थी, और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे, फिर भी पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते रहे। लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।”
हमें विराट को ऐसा देखने की आदत हो गई- दिनेश कार्तिक
आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने टिम डेविड की बात का समर्थन करते हुए कहा, “हम सभी को उन्हें ऐसे खेलते देखने की आदत हो गई है। कभी-कभी हमें यह एहसास ही नहीं होता कि वह जो करते हैं, वह असल में कितना खास है। इस पारी के दौरान उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था। उन्होंने जो शॉट्स खेले, वे बहुत ही आत्मविश्वास से भरे थे, और उन्हें ठीक-ठीक पता था कि टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाने के लिए उन्हें क्या करना है। काश, लोगों को यह भी पता चल पाता कि ‘स्ट्रेटेजिक टाइमआउट’ के दौरान वे किस तरह बात करते हैं। उन्हें क्या करना है, इस बारे में वे बहुत ही स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरे होते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘अब तुम्हारी जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो’, IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या को फरमान?
RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
AI IPL Video Trend: बिना स्टेडियम जाए बन जाइए VIP फैन, सोशल मीडिया पर छाया ये नया AI ट्रेंड
केकेआर के खिलाफ बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली लगातार 2 बार शून्य पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और 193 रन के चेज में 105 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 2 अंक दिलाया और अंकतालिका में पहले स्थान पर ले गए। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आईपीएल में उनका यह 9वां शतक था।
ये भी पढ़ें: ‘अब तुम्हारी जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो’, IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या को फरमान?
कोहली इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनका 279वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन भी पूरे कर लिए। अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने आईपीएल के किसी एक सीजन में 12वीं बार 400 रन भी पूरे किए, और एक ओपनर के तौर पर 6000 आईपीएल रन भी पूरे कर लिए।
IANS इनपुट
