Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई का पूर्व घरेलू क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले में दर्ज किया केस

Balwant Singh Sodha: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में मुंबई के एक पूर्व क्रिकेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले की जांच जारी है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 29, 2026 | 05:33 PM

मुंबई का पूर्व घरेलू क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Former Mumbai Domestic Cricketer Arrested: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारत में आयोजित इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था और फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब सेमीफाइनल मुकाबले से जुड़ा टिकट घोटाला चर्चा में है।

क्या है पूरा मामला?

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इसी मैच की टिकटों की कालाबाजारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंबई अंडर-19 के पूर्व क्रिकेटर बलवंत सिंह स्वरूप सिंह सोढ़ा को गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय सोढ़ा इस मामले में सातवें आरोपी के रूप में सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि टिकटों का स्रोत क्या था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 24 टिकट बरामद किए हैं। इसके साथ ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर जवाब भी मांगा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोढ़ा ने 25 हजार रुपये में दो टिकट बेचे थे। हालांकि उसने यह खुलासा नहीं किया कि उसे ये टिकट कहां से मिले। इस मामले ने टिकट ब्लैक मार्केटिंग के बड़े नेटवर्क की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन का खिताब किया अपने नाम, फाइनल में कोको गॉफ को दी शिकस्त

क्या बदल जाएगा RCB का नाम? ₹16,700 करोड़ की डील के बाद फैंस में मची खलबली, अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब

अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण

Krunal Pandya Birthday: 35 के हुए क्रुणाल, मैदान पर आक्रामकता और दिल में जोश, जानें कैसा रहा अबतक का सफर

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि सोढ़ा ने अपने क्रिकेट बैकग्राउंड और पहचान का फायदा उठाकर इस रैकेट में एंट्री ली थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती 6 मैचों से बाहर हुए MS Dhoni, कारण हैरान करने वाला

बताया जा रहा है कि सोढ़ा साल 2019 में मुंबई अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की ओर रुख किया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है, जो आज बड़े स्तर पर खेल रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि टिकटों की कालाबाजारी का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

Ticket black marketing mumbai ex cricketer arrested wankhede semi final scam t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Mumbai Cricket Association
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.