भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर देश में दो राय, अजीत पवार का बयान बना चर्चा का विषय
Ajit Pawar about IND PAK Match: अजीत पवार ने कहा कि एशिया कप की शुरुआत से ही मैच को लेकर देश में दो तरह की राय हैं। एक पक्ष चाहता है कि मैच हो तो दूसरा नहीं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अजीत पवार (फोटो- IANS)
Asia Cup 2025: बीते शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ी बात कही। अजीत पवार ने पुणे के पिंपरी में जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एशिया कप की शुरुआत से ही मैच को लेकर देश में दो तरह की राय हैं। एक पक्ष चाहता है कि मैच हो तो दूसरा नहीं।
मीडिया से बात करते हुए अजीत पवार ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि इस मुद्दे पर दो अलग-अलग सोच है। जम्मू कश्मीर में जो आतंकी हमला हुआ, उसके बाद यह राय थी कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। दूसरी तरफ खेल प्रेमियों की राय थी की मैच होना चाहिए। हालांकि, यह हकीकत है कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों का दुख पूरे हिंदुस्तान को है। हमने बदला भी लिया भी है। हमारे प्रधानमंत्री में घटना के बाद तुरंत एक्शन लिया था।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े सवाल पर अजीत पवार ने कहा, “वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। उन्हें क्या फैसला लेना है, यह उनका अधिकार है। अमेरिका की जनता ने उन्हें अपना राष्ट्रपति बनाया है। यह बात भी सही है कि उनके फैसले का असर दुनिया के अन्य देशों पर पड़ता है। वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर अपने बेहतर रिश्ते की बात करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी के आरोप पर अजीत पवार ने कहा, चुनाव को अब काफी वक्त गुजर चुका है। देश के कुछ राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल में कांग्रेस ने तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सफलता मिली। उस समय राहुल गांधी ने ये आरोप क्यों नहीं लगाए। जहां-जहां उनकी हार हो चुकी है, वहां ही ऐसे आरोप सरकार पर लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सुपर-4 के मुकाबले से पहले सूर्या ने बाहरी शोर को नजरअंदाज करने का मंत्र बताया
चुनाव के दौरान बूथ पर मौजूद सभी कार्यकर्ता और लोगों को इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कुछ गलत हो रहा हो, तो तुरंत उसकी जानकारी विभाग को देनी चाहिए, ताकि आगे कोई गलत घटना ना हो। इससे पहले भी कांग्रेस ने संविधान बदला जाने वाला है, ऐसी फर्जी बात फैलाने की कोशिश की थी, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। अब वे वोटो में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं।
आईएएनस
