IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
Deepti Sharma Record: बीते रविवार को भारत ने पाकिस्तान को Women's T20 World Cup 2026 के मुकाबले में 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
- Written By: संजय बिष्ट
दीप्ति शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस जीत में बल्ले से स्मृति मंधाना और गेंद से दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
दीप्ति शर्मा ने अपनी जादुई गेंदबजी से पाकिस्तान बल्लेबाजों को निरंतर अंतराल में झटका दिया। यही कारण रहा कि पाकिस्तानी महिला टीम भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने से चूक गई। दीप्ति शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देते हुए 5 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ दीप्ति भारत की तीसरी ऐसी भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं जिन्होंने टी20 विश्व कप में 5 विकेट लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
‘सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा…’, पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी ये बड़ी चेतावनी
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
रेणुका और प्रियंका के क्लब में शामिल हुए दीप्ति
दीप्ति से पहले रेणुका ठाकुर और प्रियंका रॉय यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। रेणुका ने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे। प्रियंका रॉय ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ ही 16 रन देकर 5 विकेट लिए थे। दीप्ति का स्पेल इन दोनों से किफायती रहा है।
मैच का हाल
मैच पर गौर करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। भारत की तरफ से मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए। पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
171 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली एकमात्र सफल बल्लेबाज रहीं। मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा के अलावा श्री चरणी ने भी घातक गेंदबाजी की। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।
IANS इनपुट के साथ
