Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

IND vs PAK, Women's T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। स्मृति मंधाना के अर्धशतक और दीप्ति शर्मा के 5 विकेट की बदौलत भारत ने दर्ज की जीत।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 14, 2026 | 10:55 PM

भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा(Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

IND-W Vs PAK-W Match Report: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक पारी के साथ ही दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी का योगदान रहा।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं जल्द ही आउट हो गईं।

मंधाना ने जड़ा शानदार अर्धशतक

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 109 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मंधाना का विकेट गिरा। मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का टारगेट, स्मृति मंधाना की फिफ्टी के बाद ऋचा घोष ने खेली तूफानी पारी

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

‘सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा…’, पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी ये बड़ी चेतावनी

भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 34 रन बनाकर भारतीय पारी को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 तक पहुंचाया।पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने और फातिमा सना ने 2-2, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम ने 1-1 विकेट लिए।

106 रन पर सिमट गई पाक टीम

171 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पाकिस्तान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सकी। मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा…’, पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी ये बड़ी चेतावनी

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी की। दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 लिए। शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। -एजेंसी इनपुट के साथ

Ind w vs pak w t20 world cup 2026 india beat pakistan deepti sharma 5 wickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 10:55 PM

Topics:  

  • IND vs PAK
  • Women’s T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.