- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Temba Bavuma Reveals Australia Players Sledging Lords Test
सामने थी शिकस्त फिर अकड़ में थे कंगारू, टेम्बा बावुमा ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कई बार कहा ‘चोकर्स’
लॉर्ड्स में खेले गए मैच के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चौथे दिन कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग कर रहे थे।
- Written By: मृणाल पाठक

टेम्बा बावुमा और मिचेल स्टार्क (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: दुनिया जानती है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेजिंग में माहिर मानी जाती है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में जब मैच कंगारुओं के हाथ से फिसल गया था, तो उन्होंने अपनी जुबान का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका की दुखती रग पर हाथ रख दिया। इसका खुसाला खुद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने किया है।
लॉर्ड्स में खेले गए मैच के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चौथे दिन कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग कर रहे थे। उन्हें लगा कि वह इस स्थिति से भी मैच जीत सकते हैं और उन्होंने बार-बार ‘चोक’ शब्द का इस्तेमाल किया।
टेम्बा बावुमा का बड़ा खुलासा
अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका को लगातार 9 मैच जिताकर इतिहास रचने वाले टेम्बा बावुमा ने ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल’ पैनल से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने कहा, “जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उस खतरनाक शब्द ‘चोक’ का इस्तेमाल करते हुए सुना। आज सुबह हमें चोकर्स करार दिया गया। उनके एक खिलाड़ी ने यह तथ्य सामने रखा कि हम अभी भी आउट हो सकते हैं… मैंने यह जरूर सुना है।”
सम्बंधित ख़बरें
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
27 साल का लंबा इंतजार खत्म
दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 27 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिरी बार उन्होंने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद यह टीम खिताब जीतने के करीब पहुंची, लेकिन बड़े मैचों में हमेशा फिसड्डी साबित हुई और इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका को ‘चोकर्स’ का टैग मिला।
‘चोकर्स’ का हटा टैग
डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल के हीरो एडेन मार्करम ने मैच के बाद कहा कि अब वह इस शब्द को कभी दोबारा नहीं सुनना चाहेंगे। उन्होंने कहा, “जीतना और ‘चोकर्स’ का टैग हटाना टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है।”
रबाडा और एडेन मार्करम ने दिखाया दम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत में वैसे तो दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया, लेकिन सबसे अहम भूमिका दो खिलाड़ियों ने निभाई। गेंदबाजी में कैगिसो रबाडा ने कंगारू बल्लेबाजों को चौंकाया तो बल्लेबाजी में एडेन मार्करम ने दम दिखाया।
कीरोन पोलार्ड ने कर दिया बड़ा कमाल, चकनाचूर हुआ विराट कोहली का कीर्तिमान
रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट यानी मैच में 9 विकेट। वहीं, पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले एडेन मार्करम ने दूसरी पारी में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को चैंपियन बनाया।
Temba bavuma reveals australia players sledging lords test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













