- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Was Congratulated In Lok Sabha Too Best Wishes To Rohit Sharma
लोकसभा में भी टीम इंडिया को दी गयी बधाई, रोहित शर्मा को शुभकामनाएं
टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम को मिली जीत का जश्न संसद में भी मनाया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भारत की इस उपलब्धि पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। जिसपर सभी सांसदों ने भी बेंच थपथपाया।
- Written By: शानू शर्मा

संसद सत्र के दौरान भारतीय टीम को मिली बधाई
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम 17 सालों बाद टी-20 विश्व पर में जीत हासिल की जिसे लेकर देश में खुशी की लहर है। आज लोकसभा सत्र के छठे दिन संसद में टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा “माननीय सदस्य, मुझे आपके साथ यह सूचना साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून को क्रिकेट टी20 विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की। पूरे देश में ऊर्जा और उमंग का संचार हुआ है। इस विजय से सभी खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा, “मैं अपनी और पूरे सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा को बधाई देता हूं। सदन क्रिकेट टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।” इस पर सदस्यों ने मेजें थपथपा कर भारतीय टीम की सराहना की।
#WATCH लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सदन ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया को बधाई दी। pic.twitter.com/IhpQWJCRug — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2024
पीएम मोदी ने दी थी बधाई
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है। इसके बाद उन्होंने फोन पर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, शानदार खिलाड़ी विराट कोहली और रविंद्र जडे़जा से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके रिटायरमेंट लेने के फैसले में भी साथ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
SA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
SA vs NZ: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा
टीम के जीतते ही रात में पीएम मोदी ने वीडियो के माध्यम से संदेश देते हुए कहा था कि इस भव्य जीत के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आपके इस प्रदर्शन पर 140 करोड़ देशवासियों को गर्व महसूस हो रहा है। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद किया जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें पर टीम इंडिया इस बार एक भी मैच नहीं हारी, यह छोटी बात नहीं है।
राहुल गांधी का रोहित पर भरोसा
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय टीम के जीत का जश्न मनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा था “टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए बधाई। सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन की कमी को हमेशा महसूस करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हमारे देश को गौरान्वित किया है।”
Team india was congratulated in lok sabha too best wishes to rohit sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM













