अमित मिश्रा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान, IPL में किया अजब-गजब कारनामा
4 सितंबर को भारतीय टीम के खिलाड़ी व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अमित मिश्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
Amit Mishra Retirement: भारतीय टीम के लेग स्पिनर खिलाड़ी अमित मिक्षा बीत कई लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। अब अमित मिश्रा ने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। आईपीएल में अमित मिश्रा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेलेते हैं। लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट टीम इंडिया की जर्सी के साथ नहीं दिख पाएंगे। अमित मिश्रा ने लगभग 25 साल तक क्रिकेट खेला और उन्होंने इस दौरान कई बड़ी उपल्बधियां हासिल की।
अमित मिश्रा ने टीम इंडिया के लिए साल 2017 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद भी उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद को जारी रखा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कई बार अपना काबिलियत का लोहा मनवाया, बावजूद इसके वो टीम इंडिया में दोबारा वापसी नहीं कर पाए। अगर आईपीएल की बात करें उन्होंने उन्होंने पिछले साल आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला था। वो मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था। आईपीएल 2025 में भी वो एलएसजी टीम का हिस्सा थे।
रिटायरमेंट पर अमित मिश्रा ने क्या कहा?
अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी न्यूज एजेंसी IANS के जरिए एक बयान से दी। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि “क्रिकेट में मेरे जीवन के 25 साल यादगार रहे हैं। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट संघ, अपने साथियों, सहयोगी स्टाफ का इस दौरान साथ देने के लिए दिल से आभारी हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर
क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
इसके अलावा स्पिन गेंदबाज ने कहा कि “मैं प्रशंसकों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे प्यार और समर्थन दिया। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें दी हैं। मैं उन सभी को संजोकर रखूंगा।” 42 साल के अमित मिश्रा के रिटायरमेंट के पीछे का कारण उनका लगतार चोटिल होना बताया जा रहा है।
आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अमित मिश्रा के नाम तीन बार हेट्रिक लेने का अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2008 में दिल्ली डेयडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जर और साल 2013 में सनराजर्स हैदराबाद की टीम के लिए हेट्रिक लीग है। ये वो दौर था जब अमित मिश्रा की क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कई बार अमित मिश्रा की कमाल की प्रतिभा के बारे में बात कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: रैना और युवराज के बाद शिखर धवन ED के लपेटे में, ऑनलाइन बेटिंग एप का है मामला
अमित मिश्रा के आंकड़ें
अमित मिश्रा ने टीम इंडिया 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। टेस्ट की 40 पारियों में उनके नाम 35.72 की औसत के साथ कुल 7 विकेट हैं। वहीं, वनडे के 36 मुकाबलों में उन्होंने 23.63 की औसत के साथ 64 विकेट हासिल किए हैं। अगर बात करें टी20 की उन्होंने 10 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाएं हैं। इन सब से इतर उन्होंने आईपीएल में अपना जलवा दिखाया है। आईपीएल के 162 मचैों में मिश्रा के नाम 174 विकेट हैं।
