डिटेक्टिव बनी वाइफ गरिमा तिवारी, कैसे खुली क्रिकेटर अमित मिश्रा की पोल, यहां जानिए पूरी कहानी

Amit Mishra and Garima Tiwari Divorce Case: क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने घरेलू हिंसा का केस किया है। जहां उन्होंने अमित के कुछ चैट भी शेयर किए हैं, जिसमें वह दूसरी लड़कियों से बात कर रहे हैं।
अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, चैट का स्क्रीनशॉट लीक हुआ
अमित मिश्रा पर पत्नी गरिमा तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amit Mishra and Garima Tiwari Divorce Case: क्रिकेटर अमित मिश्रा इस समय काफी सुर्खियों में है। उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने कई तरह के गंभीर आरोप उन पर लगाए हैं। जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी ने तो उनके सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिससे उनकी पोल खुल गई है।

दरअसल, यूपी के रहने वाले क्रिकेटर अमित मिश्रा काफी परेशानियों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी गरिमा ने उन पर कई तरह के संगीन आरोप लगाए हैं, जिसमें घरेलू हिंसा से लेकर दहेज के लिए परेशान करने तक का आरोप है। इतना ही नहीं उन्होंने कई लड़कियों के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जिसमें अमित लड़कियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

कौन है अमित मिश्रा?

रणजी खिलाड़ी रहे अमित मिश्रा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। स्पोर्ट्स कोटे की वजह से अमित मिश्रा को आरबीआई में नौकरी मिली थी जहां वो अभी भी काम करते हैं। अमित मिश्रा ने 26 अप्रैल 2021 को कानपुर के बिरहाना रोड निवासी मॉडल गरिमा तिवारी से शादी की थी।

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा के मुताबिक शादी के समय ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए और होंडा सिटी कार की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर विदाई रोक दी गई। बाद में जब ढाई लाख रुपए दिए गए तो विदाई हुई। शादी के बाद गरिमा किदवई नगर स्थित अपने ससुराल चली गई, जहां उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

कम नहीं हुई परेशानियां

कुछ समय बाद अमित गरिमा को तिलक नगर ले आया जहां सिर्फ वे दोनों रहते थे। गरिमा को लगा कि शायद तिलक नगर आने के बाद उसकी परेशानियां कम हो जाएंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अमित के साथ तिलक नगर आने के बाद भी गरिमा की परेशानियां जारी रहीं।

तलाक की धमकी और मारपीट

गरिमा ने अमित पर ये भी आरोप लगाया है कि उनके पति उनके साथ मारपीट भी करते थे। साथ ही अमित गरिमा को हमेशा तलाक की धमकी भी देते थे।

दूसरी लड़कियों को करते थे मैजेस

गरिमा ने अमित पर ये भी आरोप लगाया है कि वह दूसरी लड़कियों से बातचीत करते थे। गरिमा ने अमित की दूसरी लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कई लड़कियों से बात कर रहे हैं।

अमित मिश्रा की चैट लीक
अमित मिश्रा की चैट लीक

आत्महत्या करने की कोशिश

क्रिकेटर अमित मिश्रा द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के बाद गरिमा मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण डिप्रेशन में चली गई थी। उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उसके माता-पिता समय पर पहुंच गए और उसे बचा लिया। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मांगा 1 लाख रुपए मुआवजा

गरिमा की मानसिक स्थिति के कारण उसे मॉडलिंग छोड़नी पड़ी। गरिमा के वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने मामला दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही मुआवजे के तौर पर अमीत से 1 करोड़ रुपए की मांग भी की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com