IND vs NED 1st Inning Highlight: शिवम दुबे का तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया ने खड़ा किया 194 रन का विशाल टारगेट
IND vs NED: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने 193 रन का स्कोर खड़ा किया है। शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या (फोटो- @BCCI)
IND vs NED, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड की ओर से वीक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट हासिल किए।
Innings Break! A high-flying partnership between Shivam Dube and Hardik Pandya powers #TeamIndia to 1⃣9⃣3⃣/6 🫡 Onto our bowling now! ⌛ Scorecard ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED️ pic.twitter.com/CCOhBmMiYp — BCCI (@BCCI) February 18, 2026
शिवम दुबे ने विस्फोटक अंदाज में बनाए 66 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। यह लगातार तीसरा मैच रहा जब अभिषेक अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तेज शुरुआत की और 7 गेंद में 18 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
तिलक वर्मा ने 27 गेंद में 31 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 66 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। हार्दिक पांड्या ने भी 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह 6 रन ही बना सके।
प्लेइंग इलेवन में बदलाव और मैच की स्थिति
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम प्रबंधन ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका दिया। दूसरी ओर नीदरलैंड ने भी एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को अंतिम एकादश में शामिल किया।
सुपर-8 में पहुंच चुका है भारत
भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अगले दौर में उसका सामना शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका से होगा, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। वहीं नीदरलैंड की टीम इस मैच के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और उसका अभियान यहीं समाप्त हो गया।
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिला खास सम्मान, कैनबरा हाई कमीशन ने किया सम्मानित
भारत की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन
माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।
