IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में टीम इंडिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 2001 के बाद दो बार हासिल की ये उपलब्धि

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खुद का ही रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक बनाने के मामले में सबसे ऊपर आ गया है।भारत ने कानपुर टेस्ट में 10.1 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा दिए। इससे पहले टीम इंडिया ने यह कारनामा 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जब टीम ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाया
रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल (सौजन्यः बीसीसीआई- एक्स)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे है दूसरे टेस्ट में भारत के बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित 23 रन पर आउट हो गए, लेकिन यशस्वी ने मोर्चा संभाले रखा। इसी के साथ भारत अब खुद का ही रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक बनाने के मामले में सबसे ऊपर आ गया है।

भारत ने कानपुर टेस्ट में 10.1 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा दिए। इससे पहले टीम इंडिया ने यह कारनामा 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जब टीम ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे। वहीं 2001 के बाद से ही कोई दूसरी टीम यह मुकाम हासिल नहीं कर पाई है। 2001 में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 13.1 ओवर में 100 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक

  • 10.1 ओवर में भारत बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024
  • 12.2 ओवर में भारत बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 2023
  • 13.1 ओवर में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश कोलंबो एसएससी 2001
  • 13.4 ओवर में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज मीरपुर 2012
  • 13.4 ओवर में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कराची 2022
  • 13.4 ओवर में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी 2022
  • 13.6 ओवर में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत पर्थ 2012

वहीं यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 31 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस मामले में उन्होंने विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग के 32 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com