-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mahua Moitra Pk Chat Viral Row Noida Police Allegedly Acts On Amit Malviya Call Controversy Erupts
जिसने वायरल की महुआ और PK की चैट, उसे अमित मालवीय के कहने पर नोएडा पुलिस ने भगाया; VIDEO सामने आते ही मचा बवाल
- Written By: अभिषेक सिंह
Noida Police: प्रशांत किशोर और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की फर्जी चैट लीक मामले में नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। टीएमसी सांसद ने कहा कि नोएडा पुलिस ने आरोपी को भगाने में मदद की है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mahua Moitra and Prashant Kishor fake chat Case: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की फर्जी चैट लीक मामले में नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। टीएमसी सांसद ने कहा कि नोएडा पुलिस ने आरोपी को भगाने में मदद की है। उन्होंने आरोपी और बीजेपी नेता के बीच पुलिस के सामने फोन पर हुई कथित बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लिखा कि पश्चिम बंगाल पुलिस एक वारंट तामील करने गई थी। देखिए कैसे आरोपी ने BJP ट्रोल आर्मी चीफ अमित मालवीय को फोन किया, जिन्होंने नोएडा पुलिस को “आप कुछ नहीं करेंगे” की धमकी दी। सब कुछ वीडियो में कैद है इसलिए नोएडा पुलिस को झूठ बोलना बंद करना चाहिए।’
WB police went to execute a warrant. See how accused calls BJP troll army chief @amitmalviya who threatens Noida Police with “Aap Kuch Nahi Karenge” . Everything is caught on video so @noidapolice should stop lying. pic.twitter.com/XIWgZAe0JQ — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) February 12, 2026
महुआ मोइत्रा ने पोस्ट किया VIDEO
एक अन्य पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने लिखा कि सुनिए अमित मालवीय नोएडा पुलिस से लाइन पर बात कर रहे हैं। Sec 41A का नोटिस भेजा गया (आरोपी ने कैमरे पर पहले माना कि उसे ईमेल मिला था) फिर नोएडा पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस को थाने ले गई और आरोपी को भागने में मदद की। झूठ बोलना बंद करो।
Listen to @amitmalviya calling back with Noida cop on line. Sec 41A Notice sent ( accused admits earlier on camera he received email), Then @noidapolice took away WB police to station & helped accused abscond. Stop lying. pic.twitter.com/BauyUfmAyf — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) February 12, 2026
नोएडा पुलिस किया आरोपों का खंडन
दूसरी तरफ नोएडा पुलिस ने महुआ मोइत्रा के आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि वे वेस्ट बंगाल पुलिस की पूरी मदद कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी सुरजीत दासगुप्ता का पता करने के बाद दोनों पुलिस टीमें लोटस पनाचे सोसाइटी पहुंची थीं, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। जिसके बाद उसकी पत्नी को नोटिस दिया गया और आसपास के इलाके की तलाशी ली गई, पर कोई सुराग नहीं मिला।
जानिए क्या कुछ है यह पूरा प्रकरण?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच कथित प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। महुआ मोइत्रा ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और फेक कंटेट फैलाने के लिए FIR और कानूनी कार्रवाई की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराई शिकायत
कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें महुआ मोइत्रा और प्रशांत किशोर के बीच कथित तौर पर WhatsApp चैट दिख रही थी। महुआ ने इसे फेक बताया और 5 फरवरी को कई हैंडल्स की लिस्ट शेयर करते हुए चेतावनी दी। 7 फरवरी को उन्होंने नदिया जिले के कोतवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फोरेंसिक जांच में चैट फेक निकली।
न्यूज पोर्टल चलाता है आरोपी सुरजीत
आरोपी सुरजीत दासगुप्ता कथित तौर पर एक न्यूज पोर्टल चलाता है और BJP से जुड़ा हुआ है। नोटिस जारी होने के बाद भी जब आरोपी पेश नहीं हुआ तो नदिया कोर्ट ने नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया। पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम 10-11 फरवरी को नोएडा पहुंची और नोएडा पुलिस के साथ मिलकर घर पर छापा मारा, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: पहले संसद में लगाई रोक…अब कर दिया जरूरी, ‘वंदे मातरम’ पर मोदी का नया दांव, ममता को हरा पाएगा बंगाल चुनाव?
पश्चिम बंगाल पुलिस का दावा है कि नोएडा पुलिस ने दखल दिया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाकर जांच में देरी की जिससे आरोपी भाग गया। हालांकि, नोएडा पुलिस का कहना है कि आरोपी घर पर नहीं था। महुआ मोइत्रा ने अमित मालवीय का नाम लिया और एक वीडियो शेयर किया जिसमें आरोपी उन्हें कॉल करते हुए दिख रहा है।
Mahua moitra pk chat viral row noida police allegedly acts on amit malviya call controversy erupts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














