अब इंग्लैंड की खैर नहीं! एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने बनाई नई रणनीति- Video
लीड्स टेस्ट में निचले क्रम के बल्लेबाजों टीम इंडिया को लिए दोनों पारियों में 50 रन भी नहीं जोड़ पाए। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेट ने एजबेस्टन टेस्ट के लिए नया प्लान बनाया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लीड्स टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- @BCCI)
टीम इंडिया के लिए इस साल इंग्लैंड दौरे की शुरुआत बेहद खराब रही है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 5 विकेट से गंवा दिया है। इग्लिंश टीम ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार का प्रमुख कारण उसकी खराब फील्डिंग और कमजोर गेंदबाजी रही।
इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जान है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। लीड्स टेस्ट में मिली हार को भुलाकर शुभमन एंड कंपनी एजबेस्टन टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेगी। इसके लिए टीम इंडिया ने मास्टर प्लॉन बना लिया है। आइए टीम इंडिया की इसी तैयारी पर बात कर लेते हैं।
गेंदबाज बने बल्लेबाज?
पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के चार बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। कुल मिलाकर निचले क्रम के बल्लेबाज दोनों पारियों में 50 रन भी नहीं बना पाए। ये टीम इंडिया की हार का प्रमुख कारण रहा।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, हरमनप्रीत का 200वां T20I मैच
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
नेट्स में की जमकर प्रैक्टिस
अब एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने इसका तोड़ निकाल दिया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों को बर्मिंघम टेस्ट से पहले नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते देखा गया। इस दौरान आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को बल्लेबाजी करते देखा गया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।
𝗛𝗮𝗿𝗱𝘄𝗼𝗿𝗸 𝗡𝗲𝘃𝗲𝗿 𝗦𝘁𝗼𝗽𝘀! 👌 Bowlers day out with the bat in #TeamIndia nets 👍 👍#ENGvIND pic.twitter.com/gBaCRspa7R — BCCI (@BCCI) July 1, 2025
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज? सामने आया बड़ा बयान
एजबेस्टन मुकाबले में यदि निचले क्रम के बल्लेबाज टीम इंडिया को रन बनाकर देते हैं, तो यकीनन इसका फायदा टीम को होगा। वहीं, दूसरे टेस्ट में भी शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत को रन बनाने होंगे। इस सभी खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। दूसरी तरफ टीम इंडिया अपनी फील्डिंग को लेकर सजग रहना चाहेगी।
