T20 World Cup 2026 : ‘हमने कुछ टीमों को हल्के में लिया’, सुपर-8 स्टेज से पहले बोले कप्तान इंग्लिश हैरी ब्रूक
Harry Brooke Statement: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने सुपर-8 राउंड से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना है कि टी20 विश्वकप 2026 में इंग्लैंड ने कुछ टीमों को हल्के में लिया था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंग्लैंड टी20 टीम के कप्तान हैरी ब्रुक (फोटो- सोशल मीडिया)
England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की रणनीति पर बड़ा बयान दिया है। हांलाकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बावजूद सुपर-8 राउंड में भी जगह बना ली है। लेकिन सुपर-8 राउंड से पहले इंग्लैंड के कप्तान का ये बयान इंग्लिश टीम की क्रिकेट के खराब मानसिकता को दर्शाता है।
इंग्लैंड टीम के युवा कप्तान हैरी ब्रुक ने माना है कि उनकी टीम ने टूर्नामेंट में भाग ले रही कुछ अन्य टीमों को हल्के में लिया, जो कि उनकी बड़ी भूल थी। ब्रुक ने यह भी माना है कि ऐसा करके उन्हें अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका से भिड़ना है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, “जाहिर तौर पर टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही है। हमने शायद कुछ टीमों को हल्के में लिया और उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी। देखिए, हम इस चरण को पार करने के लिए ही आए थे और शुक्र है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। हम सुपर-8 में पहुंच चुके हैं और हमारा सारा फोकस अब इसी पर रहने वाला है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
इंग्लिश कप्तान ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कोशिश पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की होगी। उन्होंने माना कि निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और सुपर-8 मुकाबले में उनसे सतर्क रहना होगा।
ये भी पढ़ें: कौन खेलेगा सेमीफाइनल, क्या पाकिस्तान दिखा पाएगी कमाल? जानिए क्या कहते हैं क्रिकेट के 6 एक्सपर्ट
हैरी ब्रूक ने कहा, “श्रीलंका के कुछ बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में पावरप्ले के अंदर हमको कुछ विकेट चटकाने होंगे।” ब्रूक ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक शैली के साथ खेलें और विपक्षी टीम पर दबाव डालें। इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्रुप स्टेज में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। हैरी ब्रूक के बल्ले से भी अब तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। वहीं, जोस बटलर भी 4 मैचों में सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
