कुदरत के निजाम के बाद अब रमजान जिताएगा पाक को वर्ल्ड कप! शादाब खान की बात सुन घूम जाएगा सिर
Pakistan News: पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना सुनकर ऑलराउंडर शादाब खान का धैर्य जवाब दे गया। शादाब ने ये तक कह दिया कि ये लीजेंड्स भारत को वर्ल्ड कप में कभी नहीं हरा पाए, ये सिर्फ हमारी टीम ने किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शादाब खान (Image- Social Media)
Pakistan In T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप में भारत से 61 रनों की हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी समेत बाबर आज़म और शादाब खान को टी20 टीम से बाहर करने की मांग की। मोहम्मद यूसुफ ने भी इसी तरह की राय जताई। इन टिप्पणियों के बाद ऑलराउंडर शादाब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया।
नामीबिया पर 102 रनों की बड़ी जीत के बाद शादाब ने कहा, “आलोचना हमारे नियंत्रण में नहीं है। हर किसी की अपनी राय होती है। ये सभी पूर्व खिलाड़ी लीजेंड हैं, लेकिन जो वे नहीं कर पाए, वह हमारी टीम ने किया है। हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।”
उनका इशारा 2021 के टी20 वर्ल्ड कप की उस जीत की ओर था, जब पाकिस्तान ने भारत को हराया था। शादाब ने आगे कहा, “भारत को वर्ल्ड कप में हराना आसान नहीं है। आलोचना खेल का हिस्सा है, लेकिन हमें उसी पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे हाथ में है।”
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
रमजान होगा 12वां खिलाड़ी
भारत के खिलाफ एक महंगे ओवर पर बात करते हुए शादाब ने माना कि टी20 में कभी-कभी एक खराब ओवर या खराब दिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है और टीम उसी पर फोकस कर रही है। सुपर-8 चरण को लेकर शादाब ने कहा कि मुकाबले और कठिन होंगे। उन्होंने कहा, “सुपर-8 आसान नहीं होगा। हाई-प्रेशर मैच होंगे। रमजान शुरू हो चुका है और यह हमारे लिए 12वें खिलाड़ी जैसा होगा।”
भारत से हार के बाद हुई ती आलोचना
गौरतलब है कि सलमान अली आगा की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत ने हराया था। इसके बाद सीनियर खिलाड़ियों बाबर, शाहीन और शादाब की कड़ी आलोचना हुई। शाहिद अफरीदी ने कहा था कि इन तीनों को टी20 से बाहर कर नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए, जबकि मोहम्मद यूसुफ ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह की टिप्पणी की थी।
यह भी पढ़ें- वो खिलाड़ी जिसने खुद को मीडियम पेसर मानने से किया इनकार, जानें कैसे बन गए भारत का तेज गेंदबाज
नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच गया है। अब टीम का सामना 21 फरवरी को न्यूजीलैंड, 24 फरवरी को इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम को इन मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
