T20 World Cup: खत्म हुआ जिम्बाब्वे का सफर…अब खिलाडि़यों को सता रहा घर लौटने का डर, मिडिल-ईस्ट टेंशन बनी वजह
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 खत्म कर चुकी जिम्बाब्वे टीम की दुबई हवाई अड्डा बंद होने के कारण स्वदेश वापसी अनिश्चित हो गई है। अब जिम्बाब्वे को दूसरा विकल्प तलाशना पड़ा रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जिम्बाब्वे टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe Team: टी20 विश्व कप में अपने अभियान समाप्त कर चुकी जिम्बाब्वे टीम की स्वदेश वापसी फिलहाल अनिश्चितता में घिर गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुबई हवाई अड्डे के अस्थायी बंद होने के कारण खिलाड़ियों की तय यात्रा योजना प्रभावित हुई है। अब देखना होगा कि कब जिम्बाब्वे की टीम अपने देश को रवाना होगी।
रविवार को सुपर-आठ के अपने अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच से पहले ही टीम का सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना तय हो चुका था और खिलाड़ियों की वापसी की रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ी सोमवार सुबह दिल्ली से तीन अलग-अलग चरणों में रवाना होने वाले थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के चलते इन योजनाओं को स्थगित कर दिया गया है।
जिम्बाब्वे के मुख्य कोच ने क्या कहा?
मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा, “ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं है, लेकिन मैदान पर उतरते समय सभी का पूरा ध्यान मैच पर था।” उन्होंने बताया कि मैच शुरू होने तक कोई नई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी और उसके बाद पूरा फोकस खेल पर ही रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20I में सबसे कम उम्र में जड़ा अर्धशतक
IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
IND vs ZIM: हरारे की पिच पर किसका बजेगा डंका? बल्लेबाज उड़ाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में सिकंदर रजा ने रचा इतिहास, एक मैच में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी ग्रीम क्रीमर दुबई में रहते हैं, जिससे उनकी यात्रा योजना भी प्रभावित हुई है। टीम के कई खिलाड़ियों को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी। अब अदीस अबाबा के रास्ते इथियोपियन एयरलाइंस से स्वदेश लौटना एक संभावित विकल्प माना जा रहा है।
ICC ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए भारत और श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। यह कदम क्षेत्रीय तनाव और हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण उत्पन्न हवाई व्यवधान को देखते हुए उठाया गया है।
साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में
इस बीच दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट में बनी हुई है और उसे चार मार्च को कोलकाता में सेमीफाइनल खेलना है। मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने स्वीकार किया कि पश्चिम एशिया की स्थिति खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय रही है। उन्होंने कहा, “आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन हम खेल पर ध्यान केंद्रित करने में सफल रहे हैं। हमें अपने प्रबंधन और आईसीसी पर भरोसा है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले पर है।”
